Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बीजेपी को नेहरू से एलर्जी है…मेट्रो स्टेशन से हटाया नाम, महाराष्ट्र में मचा सियासी बवाल!

Maharashtra News: मुंबई मेट्रो-3 के वरळी स्टेशन से 'नेहरू' नाम हटाने पर विवाद है। कांग्रेस ने इसे नेहरू का अपमान बताया, जबकि बीजेपी का कहना है कि नाम पहले से 'साइंस सेंटर' प्रस्तावित था।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Oct 14, 2025 | 04:04 PM

बीजेपी को नेहरू से एलर्जी है...मेट्रो स्टेशन से हटाया नाम, महाराष्ट्र में मचा सियासी बवाल!

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News: महाराष्ट्र में अब एक नया प्रकार की सियासत देखने को मिल रही है। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम को लेकर राजनीति गरमाई है। दरअसल, मुंबई के मेट्रो-3 के वरळी मेट्रो स्टेशन से ‘नेहरू’ नाम हटाए जाने को लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ है, जिस पर कांग्रेस ने सरकार को कड़ी आलोचना का निशाना बनाया है।

वरळी मेट्रो स्टेशन से ‘नेहरू’ नाम हटाने के फैसले को लेकर नया विवाद गहराता जा रहा है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि यह कदम पंडित जवाहरलाल नेहरू की स्मृति का अपमान है और बीजेपी ने जानबूझकर नेहरू जी का अपमान किया है।

‘साइंस सेंटर में हमेशा से था नेहरू का नाम’: कांग्रेस

कांग्रेस का तर्क है कि वरळी इलाके को लंबे समय से ‘नेहरू साइंस सेंटर’ के नाम से जाना जाता है। यहां तक कि मुंबई मेट्रो-3 के आधिकारिक दस्तावेजों में भी ‘डिस्कवरी हब्स’ की सूची में इस स्थान का नाम ‘नेहरू साइंस सेंटर’ के रूप में दर्ज है।

सम्बंधित ख़बरें

अमोल खताल ने की निलवंडे कैनाल कार्यों की समीक्षा, किसानों को मिलेगी जल्द राहत

दोनों राष्ट्रवादी होगी एक! घड़ी निशान पर लड़ेंगे चुनाव, सोलापुर में बदलेंगे राजनीतिक समीकरण

मनपा चुनाव में उद्धव गुट को बड़ा झटका, संगठन की कमजोरी उजागर; 99 उम्मीदवार, सिर्फ 6 जीत

ढाई-ढाई साल का फॉर्मूला! प्रियंका चतुर्वेदी ने BMC नतीजों को बताया जनता का ‘बदला’, कहा- PM मोदी का फोकस गलत

‘बीजेपी को नेहरू से एलर्जी है’: कांग्रेस

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी को ‘नेहरू’ नाम से एलर्जी है, इसलिए जानबूझकर मेट्रो स्टेशन से यह नाम हटा कर केवल ‘साइंस सेंटर’ रखा गया है। कांग्रेस ने इसे बेहद आपत्तिजनक करार दिया है और कहा कि यह देश के पहले प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ पंडित जवाहरलाल नेहरू की स्मृति का बड़ा अपमान है।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर मेट्रो स्टेशन का नाम फिर से ‘नेहरू साइंस सेंटर’ नहीं किया गया, तो वे आंदोलन छेड़ने से पीछे नहीं हटेंगे।

यह भी पढ़ें- सार्वजनिक बतुकम्मा उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया, सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य का आनंद लिया

‘फेक नरेटिव बना रही कांग्रेस’: बीजेपी

वहीं, सरकार की ओर से कहा गया है कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जब मेट्रो का प्रस्ताव रखा था और उसकी नींव रखी गई थी, तभी से इस स्टेशन का नाम ‘साइंस सेंटर’ प्रस्तावित था। इसलिए इसमें कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम ने 2013 के गैजेट की कॉपी शेयर करते हुए दावा किया कि कांग्रेस ‘फेक नरेटिव’ बना रही है, क्योंकि उनकी सरकार के दौरान ही इस मेट्रो स्टेशन का नाम ‘साइंस म्यूजियम’ रखा गया था, जिसमें नेहरू का कोई जिक्र नहीं था।

Jawahar lal nehru name to remove from mumbai worli metro station congress targets bjp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 14, 2025 | 04:04 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Maharashtra
  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.