मुंबई में अनधिकृत पार्किंग पर सख्ती, फायर ब्रिगेड में बाधा बनी तो सीधे FIR
BMC Parking Rules: मुंबई में अनधिकृत वाहन पार्किंग अब भारी पड़ सकती है। आग या आपदा के दौरान फायर ब्रिगेड के काम में बाधा बनी तो वाहन मालिक के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई में अवैध पार्किंग पर कार्रवाई (सौ. सोशल मीडिया )
Illegal Parking Mumbai Action: मुंबई में अनधिकृत वाहन पार्किंग की बढ़ती समस्या को गंभीरता से लेते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है।
अब आग या किसी भी आपदा के दौरान यदि अवैध रूप से खड़े वाहन फायर ब्रिगेड या बचाव कार्य में बाधा बनते हैं, तो संबंधित वाहन मालिक के खिलाफ सीधे पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की जाएगी।
बीएमसी आयुक्त एवं प्रशासक भूषण गगराणी ने इस संबंध में सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाओं में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Kanjurmarg Dumping Ground की दुर्गंध पर बॉम्बे हाईकोर्ट की नाराजगी, कहा- मानकों का सख्ती से हो पालन
Quran Law Controversy: क्या आप अपने पति की 4 शादियां करवाएंगी? सना मलिक के बयान पर शाइना एनसी का तीखा सवाल
मुंबई की 25 हजार इमारतों को ओसी देने का प्रस्ताव अटका, स्थायी समिति ने उठाए कई सवाल
शहीद परिवारों को बड़ी राहत, महाराष्ट्र में कृषि भूमि हस्तांतरण पर स्टाम्प ड्यूटी पूरी तरह माफ
उच्चस्तरीय बैठक के बाद फैसला
यह निर्णय बीएमसी प्रशासन और मुंबई अग्निशमन दल की प्रमुख अधिकारी डॉ. अश्विनी जोशी के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया। बैठक में शहर में आपात स्थितियों के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।
फायर ब्रिगेड के काम में बड़ी बाधा
बीएमसी प्रशासन का कहना है कि मुंबई अग्निशमन दल नागरिकों के साथ-साथ पशु-पक्षियों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे तत्पर रहता है। इसके बावजूद अनधिकृत पार्किंग के कारण दमकल वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में भारी परेशानी होती है।
बार-बार सामने आ रही है समस्या
पिछले कुछ वर्षों में यह कई बार सामने आया है कि मुंबई की संकरी सड़कों और मुख्य मार्गों के किनारे बड़ी संख्या में वाहन अवैध रूप से खड़े कर दिए जाते हैं। इससे न केवल ट्रैफिक बाधित होता है, बल्कि आपातकालीन सेवाओं की गति भी प्रभावित होती है।
ये भी पढ़ें :- Thane District की तीन मनपाओं में महिला महापौर, शिंदे ने बिना आरक्षण दिखाया भरोसा
नागरिकों से सहयोग की अपील
बीएमसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और अनधिकृत रूप से वाहन पार्क न करें। प्रशासन का कहना है कि यह कदम किसी को परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि मुंबईवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
