Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सावधान! फर्जी डिग्री और Deepfake के दौर में अब एक बार की ‘Background Check’ काफी नहीं; कंपनियों की बढ़ी टेंशन

Hybrid Work Culture: हाइब्रिड वर्क और डिजिटल भर्ती के दौर में एक बार की बैकग्राउंड जांच काफी नहीं। 74% कंपनियां फर्जी डिग्री और एआई-जनित धोखाधड़ी को लेकर चिंतित हैं। अब निरंतर निगरानी जरूरी है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Feb 01, 2026 | 11:09 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Employee Background Checks: कार्यालय और घर दोनों जगह से काम करने (हाइब्रिड) की संस्कृति और अलग-अलग शहरों से हो रही भर्तियों के कारण कर्मचारियों के ब्योरे की केवल एक बार होने वाली जांच अब काफी नहीं लग रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार 74 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने फर्जी डिग्री और जाली दस्तावेजों को अपनी सबसे बड़ी चिंता बताया है। कार्यबल और मानव संसाधन (एचआर) समाधान प्रदाता कंपनी ‘जीनियस एचआरटेक’ की रिपोर्ट के अनुसार अब जब कंपनियां दूरदराज के इलाकों से बड़े पैमाने पर भर्तियां कर रही हैं और घर से काम करने का मॉडल (हाइब्रिड) सामान्य हो गया है, तो कर्मचारी की केवल एक बार की जाने वाली शुरुआती जांच अब काफी नहीं मानी जा रही है।

फर्जी डिग्री सबसे बड़ा खतरा

जीनियस एचआरटेक की रिपोर्ट के अनुसार 74 प्रतिशत से अधिक लोगों ने फर्जी डिग्री या जाली दस्तावेजों को सबसे बड़ा खतरा माना है। यह चिंता अन्य जोखिमों, जैसे कि कर्मचारियों के व्यवहार का विश्लेषण, अस्थायी तौर पर काम करने वाले (गिग वर्कफोर्स) की जांच या एक साथ दो जगह काम करने (मूनलाइटिंग) की तुलना में कहीं ज्यादा बड़ी है। जीनियस एचआरटेक की यह रिपोर्ट दिसंबर, 2025 में 1,316 पेशेवरों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि सामग्री सृजित करने वाली कृत्रिम मेधा (जेनरेटिव एआई) में प्रगति के साथ पहचान संबंधी धोखाधड़ी की चिंताएं बढ़ रही हैं। लगभग 77 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि वे डीपफेक के जरिये होने वाली पहचान की धोखाधड़ी या एआई द्वारा तैयार किए गए बायोडाटा और दस्तावेजों को लेकर बेहद चिंतित हैं।

सम्बंधित ख़बरें

त्र्यंबकेश्वर में बोले शेखावत: निवृत्तिनाथ महाराज समाधि परिसर में नई इमारतों का उद्घाटन

Water Crisis: 1500 तालाबों वाला जिला फिर भी प्यासा? गोंदिया में भूजल स्तर गिरने से 4 तहसीलों में हाहाकार

KDMC Hospital: अव्यवस्था से निजी अस्पतालों की ओर मजबूर नागरिक, मरीजों को नहीं मिल रहा समय पर इलाज

राजनीति ही नहीं, संगीत-फोटोग्राफी और पेंटिंग की भी शौकीन हैं सुनेत्रा पवार, जानिए डिप्टी सीएम की अनसुनी कहानी

दूसरे देशों से होने वाली नियुक्तियां भी बड़ी चुनौती

इस बीच दूसरे देशों से होने वाली नियुक्तियां अब भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। लगभग आधे (49 प्रतिशत) लोगों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर्मचारियों की जांच में ‘कानून और नियामकीय अनुपालन’ को सबसे बड़ी बाधा बताया। इसके बाद 32 प्रतिशत लोगों ने ‘डेटा को देश के भीतर ही रखने’ (डेटा लोकलाइजेशन) की अनिवार्यता को मुख्य चुनौती माना।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र का सबसे बड़ा स्कैम: 11000 लोगों से ठगे 500 करोड़, मास्टरमाइंड दंपति गुजरात से अरेस्ट

जीनियस एचआरटेक के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक आर पी यादव ने कहा, कर्मचारियों की जांच अब केवल मानव संसाधन विभाग का एक सामान्य काम नहीं रह गया है, बल्कि यह कंपनियों के लिए जोखिम प्रबंधन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। जैसे-जैसे नियुक्तियां डिजिटल और वैश्विक हो रही हैं, संगठनों को सुरक्षित और आधुनिक तकनीक आधारित जांच प्रणालियों में निवेश करना चाहिए, ताकि नियोक्ता और कर्मचारी दोनों के हितों की रक्षा हो सके।

Hybrid work culture employee background check hybrid work challenges 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 01, 2026 | 11:09 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra
  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.