महाराष्ट्र ATS-दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से हुजैफा गिरफ्तार, दाऊद के करीबी के संपर्क में था संदिग्ध
Mumbai Terror Underworld Network Probe: महाराष्ट्र ATS और दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एक कथित संदिग्ध आतंकी हुजैफा को मुंबई से गिरफ्तार किया है। जिससे पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर पूछताछ की जाएगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई टेरर मॉड्यूल इन्वेस्टिगेशन (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Terror Underworld Network Probe News: महाराष्ट्र एटीएस और दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के जॉइंट ऑपरेशन में एक संदिग्ध व्यक्ति हो हिरासत में लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, इन दोनों टीम ने मिलकर एक संदिग्ध टेरर-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क की जांच के दौरान हुजैफा नामक संदिग्ध व्यक्ति को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है, जो कथित तौर पर पाकिस्तान-बेस्ड हैंडलर के करीबी कॉन्टैक्ट में था।
जांच में ये सामने आया है कि हुज़ैफ़ा पाकिस्तान-बेस्ड हैंडलर हुज़ैफ़ा सैयद मुदस्सर हुसैन उर्फ मुन्ना झिंगाड़ा के संपर्क में था, जिसे भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी साथी माना जाता है। मुन्ना झिंगाड़ा पर ये आरोप है कि उसने इस केस के सिलसिले में पहले गिरफ्तार किए गए कई संदिग्ध आतंकवादियों के हैंडलर के तौर पर काम किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Amravati Crime: पहचान मिटाने के लिए शव जलाने का प्रयास? सिर पर लोहे की रॉड से वार कर हत्या की आशंका
वर्धा नगर पालिका में हड़कंप, 9 लाख का बिल पास कराने के बदले रिश्वत! ACB की कार्रवाई में नगर अभियंता गिरफ्तार
मानसून के इंतजार में किसान, जुताई-बखरनी से लेकर बीज-खाद की तैयारी अंतिम चरण में
मुंबई में बार-बार बिजली गुल होने पर BEST का बड़ा फैसला, 690 कर्मचारियों की होगी भर्ती
पिछले 3 दिनों से थी तलाश
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियां पिछले 3 दिनों से हुजैफा की तलाश की कोशिश में राज्य के कई जगहों पर रेड कर रही थीं। बुधवार को हुजैफा की गिरफ्तारी के बाद ये ऑपरेशन खत्म हुआ। महाराष्ट्र एटीएस और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने मुंबई से हुजैफा को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली ले जाकर होगी पूछताछ
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल गिरफ्तार आरोपी को मुंबई स्थानीय अदालत में पेश करेगी और आगे की जांच के लिए उसे दिल्ली लाने हेतु प्रोडक्शन वारंट की मांग करने वाली है। अधिकारियों ने कहा है कि पूछताछ के दौरान नेटवर्क के संचालन, संपर्कों और गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।
पहले गिरफ्तार आरोपियों से भी जोड़े जा रहे तार
जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि हुज़ैफ़ा का इस मामले में पहले गिरफ्तार किए जा चुके अन्य आरोपियों से कोई संबंध था या नहीं। इसके अलावा उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें :- मुंबई में बार-बार बिजली गुल होने पर BEST का बड़ा फैसला, 690 कर्मचारियों की होगी भर्ती
कई पहलुओं पर जारी है जांच
अधिकारियों के मुताबिक, मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल एजेंसियां किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों और साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही हैं। दिल्ली में पूछताछ के बाद मामले में और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
