Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मानव तस्करी मामले में नौसेना का एक और अधिकारी गिरफ्तार, इस मामले में अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार

मानव तस्करी के मामले में भारतीय नौसेना के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी जाली दस्तावेजों के आधार पर लोगों को दक्षिण कोरिया भेजते थे। अब तक मुंबई क्राइम ब्रांच ने लेफ्टिनेंट कमांडर विपिन कुमार डागर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Jul 03, 2024 | 02:02 PM

मानव तस्करी मामले में नौसेना का एक और अधिकारी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई:  मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मानव तस्करी के मामले में भारतीय नौसेना के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर  जम्मू और कश्मिर के दो लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। यह आरोपी जाली दस्तावेजों के आधार पर लोगों को दक्षिण कोरिया भेजते थे।

बताया जा रहा है कि भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर रैंक का अधिकारी मुख्य साजिशकर्ता के आदेश का पालन करता था। यह साजिशकर्ता भी नौसेना में पदस्थ था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक मुंबई अपराध शाख ने लेफ्टिनेंट कमांडर विपिन कुमार डागर (28) समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। डागर को गुरुवार को कोलाबा से हिरासत में लिया गया था।

पांच आरोपी गिरफ्तार

उनसे पुछताछ के आधार पर क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को एक और अधिकारी ब्रह्म ज्योति शर्मा और पुणे की निवासी सिमरन तेजी को हिरासत में ले लिया, तेजी लोगों को विदेशी भाषाएं पढ़ाने का काम करती थी। इनके अलावा पुलिस ने जम्मू और कश्मीर के दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी की पहचान रवि कुमार और दीपक डोगरा के रूप में हुई है।

अवैध तरीके से भेजा जाता था दक्षिण कोरिया

पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी शर्मा के खाते में 1.65 करोड़ रुपये मिले है। वहीं, आरोपी जेती ने अपने परिवार के कई लोगों के नाम से खाते खुलवाए हैं, जिनमें करीब 47 लाख रुपये हैं। बताया जा रहा है कि इन आरोपियों ने देश के लोगों को अवैध तरीके से दक्षिण कोरिया भेजने के लिए तोषा इंटरनेशनल नाम की कंपनी बनाई थी।

इससे पहले, पुलिस ने पहले कहा था कि गिरोह ने फर्जी कागजात का इस्तेमाल कर आठ-10 लोगों को पूर्वी एशियाई देश भेजा था, और प्रति मामले वे 10 लाख रुपये वसूले थे। अपराध शाखा ने बताया कि डागर जाली दस्तावेज तैयार करता था और उन्हें कोरियाई वाणिज्य दूतावास को भेजता था। वह मास्टरमाइंड एवं नौसेना अधिकारी शर्मा से निर्देश लेता था।

Human trafficking case another navy officer arrested 5 accused arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2024 | 07:38 AM

Topics:  

  • Human Trafficking Case

सम्बंधित ख़बरें

1

US Deportation: 2009 से अब तक अमेरिका ने कितने भारतीयों को किया डिपोर्ट… जयशंकर ने संसद में बताया

2

पाकिस्तान का ‘दुल्हन बाजार’, बेची जा रही हैं अल्पसंख्यक लड़कियां, चीन है सबसे बड़ा खरीदार

3

मुंबई में मिली 2 वर्ष से लापता नागपुर की किशोरी, घरेलू कलह के चलते किया था पालयन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.