बीड में शादी के नाम पर महिलाओं की खरीद-फरोख्त का रैकेट उजागर, पुणे से जुड़े तार
Beed District में शादी के नाम पर महिलाओं की खरीद-फरोख्त करने वाले रैकेट का खुलासा हुआ है। पीड़िता के आत्महत्या के प्रयास के बाद पुलिस जांच में सामने आया कि उसे अलग-अलग जगहों पर शादी कराकर बेचा गया।
- Written By: अपूर्वा नायक
बीड मैरिज ट्रैफिकिंग (सौ. सोशल मीडिया )
Beed Marriage Trafficking Case Maharashtra: बीड जिले में शादी के नाम पर महिलाओं की खरीद-फरोख्त करने वाले एक चौंकाने वाले रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। यह मामला तब सामने आया जब 21 वर्षीय युवती ने लगातार हो रहे शोषण और प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया।
घटना के बाद पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में इस पूरे रैकेट के तार पुणे से जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार पीड़िता लातूर जिले की निवासी है।
बीड में 2 साल पहले हुई थी शादी
करीब दो साल पहले उसकी शादी बीड जिले में हुई थी, लेकिन पति के कथित विवाहेतर संबंधों के कारण दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद वह अपने मायके लौट आई। इसी दौरान उसके दादा-दादी का भी निधन हो गया, जिससे वह आर्थिक और सामाजिक रूप से काफी असुरक्षित हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
बीड नाव हादसे में एक महिला की मौत, ओवरलोडिंग बनी दुर्घटना की वजह, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
Beed Boat Accident: बीड में बड़ा हादसा! गोदावरी नदी में पलटी श्रद्धालुओं से भरी नाव, बचाव कार्य जारी
किसान को धमका कर रिश्वत लेने वाला पुलिस अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार, जालना एसीबी का बड़ा धावा
पत्नी की डायरी और अनैतिक अफेयर का सच, बीड में लेखपाल खतरनाक कदम, सदमे में पूरा परिवार
दूसरी शादी का दिया लालच
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उसे दूसरी शादी कराने का लालच दिया। इसी बहाने उसे पुणे ले जाया गया, जहां उसकी मुलाकात महानंदा नाम की एक महिला एजेंट से कराई गई। आरोप है कि इसी एजेंट ने पैसों के लालच में युवती की अलग-अलग जगहों पर शादियां कराकर उसे एक वस्तु की तरह बेचना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें :- प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे आम किसानों के लिए 4.5 करोड़ की योजना, हर पेड़ की होगी एआई से निगरानी
पुलिस जांच में सामने आया कि युवती की पहली शादी पुणे के कात्रज इलाके के एक व्यक्ति से कराई गई, जिसके बदले करीब 5 लाख रुपये लिए गए। युवती वहां लगभग 10 दिनों तक रही। इसके बाद उसे हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक अन्य व्यक्ति के पास भेज दिया गया, जहां करीब 4.5 लाख रुपये में उसकी दूसरी शादी कराई गई। हालांकि वह वहां भी केवल पांच दिन ही रह पाई। इसके बाद भी यह सिलसिला नहीं रुका।
