Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अंधेरी सबवे में जलभराव रोकने के लिए 13.60 करोड़ की योजना मंजूर, लगेंगे 5 नए डिवॉटरिंग पंप

Andheri Subway Dewatering: मुंबई में मानसून पूर्व तैयारियों के तहत अंधेरी सबवे में जलभराव रोकने के लिए पांच नए डिवॉटरिंग पंप लगाने को मंजूरी मिल गई है। वहीं BEST को अनुदान फिलहाल रोक दिया गया है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 13, 2026 | 10:48 AM

अंधेरी सबवे में जलभराव की समस्या और समाधान प्रोजेक्ट (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

Andheri Subway Dewatering News: मानसून के दौरान अंधेरी सबवे में बार-बार होने वाले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए बीएमसी ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शुक्रवार को स्थायी समिति की बैठक में अंधेरी सबवे में पांच नए डिवॉटरिंग पंप स्थापित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई।

इस परियोजना पर लगभग 13.60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। हालांकि प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से पहले समिति के सदस्यों ने प्रशासन की तैयारियों और कार्यप्रणाली पर कई सवाल भी उठाए।

यूबीटी नगरसेवक यशोधर ने कहा कि केवल पंप लगाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। मोगरा नाले की उचित सफाई न होने के कारण सबवे में पानी जमा होता है। यदि नाले की सफाई नहीं की गई तो पचास पंप लगाने पर भी जलभराव की समस्या बनी रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें

लाखनी में नाबालिग से डेढ़ साल तक डरा-धमकाकर दुष्कर्म, आरोपी राकेश आंबिलकर गिरफ्तार, पोक्सो और एट्रोसिटी दर्ज

मुंबई में मानसून की देरी से बढ़ा जल संकट, BMC ने 10% पानी कटौती के बीच जारी किए नए निर्देश

यवतमाल के पास ट्रैवलर और माजदा में भीषण भिड़ंत, चालक की मौके पर ही मौत, चार गंभीर घायलों का अस्पताल में इलाज

गड़चिरोली: रेलवे का बड़ा अपग्रेड! वडसा स्टेशन पर चालू हुई नई सिग्नल प्रणाली व फायर अलार्म सिस्टम

BEST को नहीं मिलेगा 1000 करोड़ का अनुदान

  • मुंबई की जीवनरेखा मानी जाने वाली बेस्ट परिवहन सेवा को बीएमसी की तरफ से दी जाने वाली आर्थिक अनुदान सहायता पर स्थायी समिति ने रोक लगा दी है।
  • स्थायी समिति के अध्यक्ष ने निर्देश दिया है कि पहले दिए गए 100 करोड़ रुपये के अनुदान का उपयोग कहां और किस उद्देश्य से किया गया, इसका विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करने के बाद ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नया अनुदान मंजूर किया जाएगा।
  • मुख्यालय में स्थायी समिति (स्टैंडिंग कमिटी) की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान वितीय वर्ष 2026-27 में बीएमसी की तरफ से बेस्ट विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन उपक्रम को आर्थिक सहायता राशि 1 हजार 6 करोड़ रुपये देने संबंधी प्रस्ताव समिति के समक्ष रखा गया था। समिति अध्यक्ष शिंदे ने इसे वापस भेज दिया।

ये भी पढ़ें :- मुंबई में मानसून की देरी से बढ़ा जल संकट, BMC ने 10% पानी कटौती के बीच जारी किए नए निर्देश

नालों की सफाई के लिए 15 करोड़ रुपये मंजूर

मानसून को देखते हुए बीएमसी के स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज विभाग ने भूमिगत नालों और जलनिकासी मार्गों की सफाई के लिए उपयोग किए जाने वाले उच्च क्षमता वाले सक्शन-कम-जेटिंग मशीनों के संचालन और रखरखाव के लिए लगभग 15 करोड़ रुपये के ठेके के प्रस्ताव को स्थायी समिति में मंजूर कर दिया गया।

प्रस्ताव के अनुसार, मुंबई शहर, पूर्वी उपनगर और पश्चिमी उपनगरों में नालों की नियमित सफाई के लिए इन विशेष मशीनों का उपयोग किया जाता है। ये मशीनें नालों और पाइपलाइनों में जमा गाद, कचरा और अन्य अवरोधों को हटाकर जलप्रवाह को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Andheri subway dewatering pumps best grant bmc approval

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 13, 2026 | 10:48 AM

Topics:  

  • BMC
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.