Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में मानसून की देरी से बढ़ा जल संकट, BMC ने 10% पानी कटौती के बीच जारी किए नए निर्देश

Mumbai Water Crisis Monsoon Delay: मुंबई में मानसून की देरी से जल संकट गहराने लगा है। 10 प्रतिशत पानी कटौती जारी है और कई इलाकों में टैंकरों से जलापूर्ति की तैयारी की जा रही है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 13, 2026 | 10:25 AM

मुंबई जल संकट 2026 (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Water Crisis Monsoon Delay News: शहर में मानसून का इंतजार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 जून तक दस्तक देने वाला मानसून अब एक हफ्ते बाद आएगा। इस वजह से मुंबईकरों की परेशानी बढ़ गई है। लोग बढ़ती हुई गर्मी और जल संकट दोनों से जूझ रहे हैं।

बीएमसी ने पहले ही 10 प्रतिशत पानी की कटौती लागू की है। इस कटौती को अब तक हटाया नहीं गया है, क्योंकि बारिश नहीं हुई है। शहर में पानी कटौती लागू होने के बावजूद पानी बचाने को लेकर कोई विशेष प्रतिबंध लागू नहीं किए गए हैं। ऐसे में पानी की बचत होना मुश्किल माना जा रहा है। परिणामस्वरूप पानी की भारी कमी के कारण मुंबईकरों को टैंकर के पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर के निर्देश

बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर ने शहर में लागू 10 प्रतिशत जल कटौती के बीच जल वितरण व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। बांगर ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जल कटौती का प्रभाव शहर के सभी क्षेत्रों में समान रूप से दिखाई देना चाहिए और किसी भी इलाके में निर्धारित सीमा से अधिक जल संकट उत्पन्न नहीं होना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

यवतमाल के पास ट्रैवलर और माजदा में भीषण भिड़ंत, चालक की मौके पर ही मौत, चार गंभीर घायलों का अस्पताल में इलाज

गड़चिरोली: रेलवे का बड़ा अपग्रेड! वडसा स्टेशन पर चालू हुई नई सिग्नल प्रणाली व फायर अलार्म सिस्टम

राम मंदिर दान विवाद के बीच उद्धव ठाकरे जल्द जा सकते हैं अयोध्या, संजय राऊत का बड़ा बयान

भेंडाला परिसर में तूफानी हवाओं का छाया कहर, गढ़चिरोली में मूसलाधार बारिश से सड़कों पर भरा पानी; लुढ़का पारा

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में टैंकरों से पहुंचाएं पानी

बांगर ने कहा कि यदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों, अंतिम छोर की बस्तियों या अन्य संवेदनशील इलाकों में 10 प्रतिशत से अधिक पानी की कमी महसूस होती है तो वहां टैंकरों के माध्यम से अतिरिक्त जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए, शुक्रवार को बीएमसी मुख्यालय में जल अभियंता विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कार्यकारी अभियंता, उप अभियंता, कनिष्ठ अभियंता तथा सहायक अभियंता उपस्थित रहे। इस दौरान बांगर ने कहा कि जून का आधा महीना बीतने के बावजूद मुंबई और जलग्रहण क्षेत्रों में मानसून अपेक्षित रूप से सक्रिय नहीं हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 20 जून के बाद मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। ऐसे में जल भंडार को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए सावधानीपूर्वक जल प्रबंधन आवश्यक है।

ये भी पढ़ें :- राम मंदिर दान विवाद के बीच उद्धव ठाकरे जल्द जा सकते हैं अयोध्या, संजय राऊत का बड़ा बयान

जिम्मेदारी के साथ पानी का करें इस्तेमाल: अभिजीत

  • अभिजीत बांगर ने मुंबईवासियों से पानी का अत्यंत जिम्मेदारी और मितव्ययिता के साथ उपयोग करने की अपील की।
  • उन्होंने कहा कि बड़ी हाउसिंग सोसायटियों और आवासीय परिसरों को भी जल कटौती के उपायों में सहयोग करना चाहिए।
  • उन्होंने चेतावनी दी कि ‘एल नीनो के संभावित प्रभाव के कारण सामान्य से कम वर्षा होने की आशका इसलिए बांधों में जल भंडार सामान्य स्तर पर पहुंचने तक स्थिति गंभीर बनी रह सकती है।

Mumbai water crisis monsoon delay bmc 10 percent cut

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 13, 2026 | 10:25 AM

Topics:  

  • BMC
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Water Crisis

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.