एमएफ हुसैन की पेंटिंग्स को नष्ट करने की उठी मांग! हिंदू संगठन ने बताया अश्लील, तीव्र आंदोलन की दी चेतावनी
Protest Against M.F. Husain Paintings: मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन की 25 पेंटिंग्स को हाल ही में कोर्ट ने नीलामी की मंजूरी दी थी। कोर्ट के इस फैसले को लेकर हिंदू जनजागृति संगठन में असंतोष का माहौल है।
- Written By: प्रिया जैस
एमएफ हुसैन की पेंटिंग की नीलामी पर रोक (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: रंगों के बेताज बादशाह कहे जाने वाले मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन की 25 पेंटिंग्स की 12 जून को नीलामी होने जा रही है। पेंटिंग्स की नीलामी को लेकर ‘हिंदू जनजागृति संगठन’ ने अब कड़ी आपत्ति जताई जा रही है। हिंदू जनजागृति संगठन का कहना है कि एमएफ हुसैन ने अपनी पेंटिंग्स में भारत माता को आपत्तिजनक तरीके से चित्रित किया है। यही कारण है कि उनकी सभी पेंटिंग्स की नीलामी पर रोक लगाई जाने की मांग की जा रही है।
हिंदू संगठन ने सरकार से मांग की है कि एमएफ हुसैन के आपराधिक कृत्यों का महिमामंडन करना बंद करें। संगठन ने मांग की है कि एमएफ हुसैन की पेंटिंग की नीलामी रोककर उस पर कानूनी प्रतिबंध लगाना चाहिए। संगठन का मानना है कि उनकी पेंटिंग्स का प्रदर्शन करने वाले आर्ट गैलरियों और संस्थाओं पर भी कार्रवाई करनी चाहिए।
राष्ट्रविरोध घोषित करने की मांग
‘हिंदू जनजागृति संगठन’ का कहना है कि भारत माता के अपमानजनक पेंटिंग को राष्ट्रविरोधी घोषित कर नष्ट कर दिया जाना चाहिए। एमएफ हुसैन की कुछ ऐसी पेंटिंग्स है जो विवादों से घिरी हुई है। विवाद के चलते खुद कोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए सीज करने के आदेश दिए थे। लेकिन अब कोर्ट ने पेंटिंग्स को नीलाम करने की मंजूरी दे दी है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्रा सरकार का बड़ा फैसला, किसानों का 48 हजार करोड़ का बिजली बिल माफ, 56 लाख किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
मुलुंड स्टेशन पर FOB गर्डर लॉन्चिंग के लिए 25-26 जुलाई को मेगा ब्लॉक, ये लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द
कर्जत-लोनावला घाट में तीसरी लाइन की बहाली जारी, मध्य रेलवे ने बढ़ाया ट्रेनों का रद्दीकरण व डायवर्जन
यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत, पश्चिम रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, देखें पूरी लिस्ट
विवादों में रही पेंटिंग्स
एमएफ हुसैन की एक पेंटिंग ऐसी है, जिसमें एक न्यूड महिला को दिखाया गया है, जो झुकने पर भारत के नक्शे के आकार में दिखाई देती है। भारत की इस तरह की छबि उकेरने पर ये पेंटिंग विवादों में आई थी। हिंदू संगठन का कहना है, “140 करोड़ भारतीयों की आराध्य भारत माता को ‘रेप ऑफ इंडिया’ शीर्षक से विकृत, नग्न और अश्लील रूप में चित्रित करने वाले विवादास्पद चित्रकार एमएफ हुसैन की अन्य 25 चित्रों की नीलामी को रोका जाए।”
पायलट को मनाते रहे अधिकारी, नहीं उड़ा एकनाथ शिंदे का विमान, कहा- मेरे काम के…!
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
12 जून को एमएफ हुसैन की पेंटिंग्स मुंबई के हैमिल्टन हाउस की पंडोल आर्ट गैलरी में रखी जाने वाली है। इस पर हिंदू जनजागृति समिति ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुंबई पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। इसमें चेतावनी दी गई है कि यदि नीलामी होती है तो संगठन तीव्र आंदोलन करेगा। बता दें, कि एमएफ हुसैन की आपत्तिजनक पेंटिंग्स पर 1250 से ज्यादा शिकायतें पुलिस के पास दर्ज कराई जा चुकी है।
