एचडीएफसी बैंक चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती का इस्तीफा, शेयर में 8% गिरावट; केकी मिस्त्री बने अंतरिम चेयरमैन
HDFC Bank के चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद केकी मिस्त्री को अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया गया, जिससे बैंक के शेयर में गिरावट देखी गई।
- Written By: अपूर्वा नायक
अतानु चक्रवर्ती (सौ. सोशल मीडिया )
HDFC Bank Stock Fall Reason: एचडीएफसी बैंक ने एक बयान में कहा है कि उसके पार्ट टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतानु चक्रवर्ती ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
इसके बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने केकी मिस्त्री को 19 मार्च से तीन महीने की अवधि के लिए अंतरिम पार्ट टाइम चेयरमैन नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी। चेयरमैन के इस्तीफे से गुरुवार को एचडीएफसी बैंक के शेयर में करीब 8 फीसदी तक की गिरावट आई।
कामकाज पर उठाए सवालिया निशान
अतानु चक्रवर्ती 2021 में बैंक के बोर्ड में शामिल हुए थे। उन्होंने अपने इस्तीफे में कहा है कि वे पिछले दो सालों में बैंक के अंदर हुई कुछ घटनाओं और तौर-तरीकों से सहमत नहीं थे। इसलिए उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया, बैंक के अंदर कुछ ऐसी घटनाएं और तौर-तरीके, जिन्हें मैंने पिछले दो सालों में देखा है, मेरे निजी मूल्यों और नैतिकता के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने इसी को अपने इस्तीफे का आधार बताया। मैं इस बात की पुष्टि करता हूं कि मेरे इस्तीफे के पीछे ऊपर बताए गए कारणों के अलावा कोई और बड़ा कारण नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Gen Z Voters को साधने में जुटी शिवसेना: एकनाथ शिंदे ने दिए निर्देश, युवाओं को संगठन में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
दूध मिलावट विवाद पर दिलीप वलसे पाटिल का विरोधियों पर पलटवार, आरोप साबित हुए तो राजनीति से ले लूंगा संन्यास
अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना: 16.96 लाख किसानों के खातों में आज पहुंचेंगे 7,000 करोड़ रुपये
सुनेत्रा पवार गुट की बढ़ी टेंशन, पार्टी संविधान में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग ने NCP से मांगा जवाब
विलय के फायदे सामने आना बाकी
चक्रवर्ती ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड के विलय जैसे रफ्तार देने वाले इवेंट की देखरेख की। मैं मई 2021 में एचडीएफसी बैंक के बोर्ड में शामिल हुआ। बोर्ड में मेरे कार्यकाल के दौरान कई अहम घटनाएं हुई, जैसे कि बैंक का एचडीएफसी लिमिटेड के साथ विलय, जिससे बैंक के तहत एक बड़ा समूह बन गया।
ये भी पढ़ें :- नाशिक सेक्स स्कैंडल में बड़ा खुलासा, तांत्रिक अशोक खरात पर 3 FIR दर्ज और 200 करोड़ की संपत्ति का पर्दाफाश
कोई गवर्नेस इश्यू नहीं
इस्तीफे के बाद उठे सवालों पर अब मैनेजमेंट ने स्थिति साफ करने की कोशिश की है। अंतरिम पार्ट टाइम चेयरमैन कैकी मिस्त्री ने कहा कि बैंक के भीतर किसी तरह का कोई बड़ा या गंभीर मुद्दा नहीं है और गवर्नेस स्ट्रक्चर पूरी तरह मजबूत बना हुआ है। मिस्त्री ने बताया कि बोर्ड ने अतानु चक्रवर्ती का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड उनकी सेवाओं के लिए आभारी है और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता है।
