कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Harshwardhan Sapkal का बीजेपी पर बड़ा आरोप, 2029 चुनाव के लिए दंगे भड़काने की साजिश
Harshwardhan Sapkal On BJP: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने बीजेपी पर देशभर में धार्मिक तनाव और दंगे भड़काने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने 2029 चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया।
- Written By: अपूर्वा नायक
हर्षवर्धन सपकाल (सोर्स: सोशल मीडिया)
Harshwardhan Sapkal BJP Riots Allegation: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने आरोप लगाया है कि बीजेपी पूरे देश में दंगे भड़काने की साजिश रच रही है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद से ही धार्मिक तनाव पैदा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सपकाल ने कहा कि 2002 में गुजरात में जिस तरह दंगे करवाए गए थे, उसी तर्ज पर पूरे देश में दंगे कराकर 2029 का चुनाव जीतने की साजिश पहले से ही रची गई है। विधानसभा चुनावों के बाद शुरू हुई हिंसा उसका पहला कदम है।
हिंदू-मुस्लिम वैमनस्य बढ़ाने वाला एजेंडा
शुक्रवार को तिलक भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए हर्षवर्धन सपकाल ने आगे कहा कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल, असम सहित पांच राज्यों के चुनावों में हिंदू-मुस्लिम वैमनस्य बढ़ाने वाला एजेंडा चलाया।
सम्बंधित ख़बरें
IAS Tukaram Mundhe Transfer: FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे का फिर हुआ तबादला, परभणी के पालक सचिव पद से हटाए गए
Mumbai BEST Bus सेवा सुधारने को BMC की 1000 करोड़ की मंजूरी; बेड़े में शामिल होंगी 1500 नई इलेक्ट्रिक बसें
मुंबई के अहिल्यानगर में लगेगा रक्षा और सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट, तीन बड़े उद्योगों को मिलेगी जमीन
मुंबई को जाम से मिलेगी राहत! 17 हजार करोड़ के भायंदर-घोडबंदर मेगा कॉरिडोर को मंजूरी
शौचालय निर्माण में किया भ्रष्टाचार
इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि जनगणना के बाद जनवरी 2028 से डिलिमिटेशन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। डिलिमिटेशन के लिए सुप्रीम कोर्ट के किस सेवानिवृत न्यायाधीश को डिलिमिटेशन कमेटी में शामिल करना है, यह पहले से तय कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र सरकार ने दी Virar Alibaug MMTC Project को मंजूरी, 90 मिनट घटेगा सफर
डिलिमिटेशन के बाद धनने वाले निर्वाचन क्षेत्रों का नक्शा भी तैयार कर लिया गया है, यह दावा भी सपकाल ने किया है। मुंबई महानगरपालिका द्वारा शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार किए जाने के सवाल पर जवाब देते हुए सपकाल ने कहा कि भ्रष्टावार करने के लिए भाजपा को अब शौचालय की जगह भी कम पड़ रही है। इससे पहले सुलभ शौचालयों के निर्माग में भी भाजपा ने भ्रष्टाचार किया था।
