Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘कॉमन मैन’ अवतार में गुजरात के राज्यपाल, महाराष्ट्र का कार्यभार संभालने के लिए पकड़ी तेजस एक्सप्रेस

Acharya Devvrat News: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने एक बार फिर नया उदाहरण पेश किया है। सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद उन्हें महाराष्ट्र का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Sep 14, 2025 | 05:01 PM

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News: सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए वे रविवार सुबह अपनी पत्नी दर्शना देवी के साथ अहमदाबाद से तेजस एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर मुंबई के लिए रवाना हुए। महाराष्ट्र के राज्यपाल कार्यालय ने उनकी इस यात्रा का एक वीडियो भी शेयर किया।

महाराष्ट्र के राज्यपाल कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनकी यात्रा से जुड़ी फोटो और वीडियो को शेयर किया, जिसमें आचार्य देवव्रत और उनकी पत्नी दर्शना देवी तेजस एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करते दिखाई दे रहे हैं।

महाराष्ट्र के राज्यपाल कार्यालय ने फोटो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, “गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, जिन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, रविवार सुबह तेजस एक्सप्रेस से अहमदाबाद से मुंबई के लिए रवाना हुए। उन्हें सोमवार (15 सितंबर) को सुबह 11 बजे मुंबई के राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।”

उन्होंने आगे बताया कि राज्यपाल की पत्नी दर्शना देवी भी इस अवसर पर उनके साथ उपस्थित थीं।

सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद आचार्य देवव्रत महाराष्ट्र के राज्यपाल की जिम्मेदारी निभाएंगे। सीपी राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया है। इस कारण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टूटने लगे टीवी, देश भर में लोग जता रहे विरोध- देखें VIDEO

इस संबंध में राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय कुमार सिंह ने बीते गुरुवार को आधिकारिक आदेश जारी किया। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, “सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति चुने जाने के कारण महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद छोड़ने के फलस्वरूप भारत के राष्ट्रपति ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को उनके अपने कर्तव्यों के अतिरिक्त महाराष्ट्र के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है।”

गुजरात के राज्यपाल के रूप में कार्य करने से पहले आचार्य देवव्रत अगस्त 2015 से जुलाई 2019 तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रहे हैं। उन्होंने जुलाई 2019 से गुजरात के राज्यपाल के रूप में कार्य करना शुरू किया। -एजेंसी इनपुट के साथ

Gujarat governor acharya devvrat travels by ahmedabad mumbai tejas express

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 14, 2025 | 05:01 PM

Topics:  

  • Gujarat
  • Latest News
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

मुंबई में फर्जी डॉक्टर की लापरवाही से रिक्शा चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

2

CBI ने नासिक में दो अवैध कॉल सेंटरों का किया भंडाफोड़, दो लोग गिरफ्तार

3

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टूटने लगे टीवी, देश भर में लोग जता रहे विरोध- देखें VIDEO

4

भाव में अचानक 200 से 150 रुपये प्रति क्विंटल गिरावट, किसानों ने किया आधे घंटे तक रास्ता रोको आंदोलन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.