Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में फर्जी डॉक्टर की लापरवाही से रिक्शा चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Auto Driver Death: मुंबई के चेंबूर में फर्जी डॉक्टर की लापरवाही से ऑटो चालक नानटुन झा की मौत, पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू की।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Sep 14, 2025 | 04:37 PM

सांकेतिक तस्वीर (Image- IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News: मुंबई के चेंबूर इलाके में एक फर्जी डॉक्टर की लापरवाही ने एक ऑटो रिक्शा चालक की जान ले ली। मृतक की पहचान नानटुन झा के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ चेंबूर में रहते थे और रिक्शा चलाकर अपने परिवार को पालते थे।

चुना भट्टी पुलिस स्टेशन के अनुसार, शुक्रवार को नानटुन झा को दांत में दर्द होने लगा, तो इलाज कराने के लिए वे लायंस क्लब ऑफ चैरिटेबल ट्रस्ट पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उनका दांत निकाला और उन्हें घर भेज दिया। लेकिन, अगले दिन उनका गाल सूज गया और दर्द भी बढ़ गया। जब वे दोबारा वहां इलाज कराने पहुंचे तो अस्पताल बंद मिला।

भारी दर्द की वजह से नानटुन झा पास के ही ‘ओम क्लिनिक’ पहुंचे, जहां डॉ. रमेश विश्वकर्मा नाम के व्यक्ति ने उनका इलाज किया। उसने उन्हें एक इंजेक्शन और कुछ दवाइयां दीं। इलाज के बाद नानटुन झा को घर ले जाया गया, लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजन उन्हें फिर डॉ. विश्वकर्मा के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें तुरंत किसी बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी।

सम्बंधित ख़बरें

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO

आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख

राकां (एसपी) ने लगाया विलय पर विराम, जयंत पाटिल बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे सुनेत्रा की मदद

मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल

तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिवार वाले उन्हें सायन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद नानटुन झा को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के डॉक्टरों ने जब परिजनों से इलाज और दवाओं के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि झोलाछाप डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगाया था।

इसके बाद मृतक के परिवार ने डॉ. रमेश विश्वकर्मा से पूछताछ की, लेकिन उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। मृतक की पत्नी ने इस मामले की शिकायत बीएमसी और पुलिस से की।

यह भी पढ़ें- CBI ने नासिक में दो अवैध कॉल सेंटरों का किया भंडाफोड़, दो लोग गिरफ्तार

जांच में सामने आया कि आरोपी डॉक्टर के पास किसी तरह की मेडिकल डिग्री या प्रमाणपत्र नहीं है। वह बिना किसी वैध अनुमति और योग्यता के क्लीनिक चला रहा था।

इस गंभीर लापरवाही के बाद मृतक की पत्नी ने चुनाभट्टी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1), 318 और महाराष्ट्र मेडिकल अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि, अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। -एजेंसी इनपुट के साथ

Mumbai fake doctor negligence auto driver death

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 14, 2025 | 04:37 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.