कोंकण रेलवे यात्रियों की सुरक्षा पर GRP की निगरानी, रत्नागिरी में नया पुलिस स्टेशन
Mumbai News: कोंकण रेलवे की सुरक्षा अब गवर्नमेंट रेलवे पुलिस के अधीन होगी। रत्नागिरी में नया रेलवे पुलिस स्टेशन शुरू किया गया है, जिससे यात्रियों को शिकायत दर्ज कराने में सुविधा होगी।
- Written By: सोनाली चावरे
कोंकण रेलवे (pic credit; social media)
Maharashtra News: यात्रियों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) का कार्यक्षेत्र अब कोंकण रेलवे तक विस्तारित कर दिया गया है। इस निर्णय के तहत कोंकण रेलवे के स्टेशनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब जीआरपी को सौंपी गई है। खासकर रत्नागिरी रेलवे स्टेशन पर नया रेलवे पुलिस स्टेशन स्थापित किया जाएगा, जहां 3 से 4 पुलिस अधिकारी और लगभग 60 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
वर्तमान में मुंबई रेलवे पुलिस आयुक्तालय का दायरा मध्य रेलवे के सीएसएमटी से पनवेल, कसारा, खोपोली और पश्चिम रेलवे के चर्चगेट से दहानू रोड तक सीमित था। वहीं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) यात्रियों, उनके सामान और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है। अब जीआरपी इन सबके साथ ही रेलवे स्टेशनों, परिसरों और उपनगरीय लाइनों पर होने वाले अपराधों की जांच भी करेगी।
कोंकण रेलवे पर यात्रियों की संख्या में वृद्धि
पिछले कुछ वर्षों में कोंकण रेलवे पर यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। इसके साथ ही मोबाइल चोरी, चेन स्नेचिंग, मारपीट और हत्या जैसी घटनाओं में भी इजाफा दर्ज किया गया है। खासतौर पर महिलाओं से जुड़े अपराधों को देखते हुए त्वरित कार्रवाई और शिकायत दर्ज कराने की सुविधा की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
छत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारियों पर दबाव डालने वालों पर होगी सख्ती, नगरसेवकों के रिश्तेदारों की एंट्री बंद
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
इसे भी पढ़ें- ट्रेनों के 190 कोचों में लगे CCTV कैमरे, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर दपूमरे की पहल
पहले कोंकण रेलवे पर किसी भी अपराध की शिकायत दर्ज कराने के लिए यात्रियों को स्थानीय पुलिस स्टेशनों पर जाना पड़ता था। लेकिन अब यह जिम्मेदारी सीधे मुंबई रेलवे पुलिस आयुक्तालय को दी गई है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद रत्नागिरी रेलवे पुलिस स्टेशन आधिकारिक रूप से स्थापित कर दिया गया है।
इस नए पुलिस स्टेशन का क्षेत्र कोलाड से लेकर राजापुर तक फैला होगा। इसमें प्रत्येक रेलवे स्टेशन और उसका परिसर भी शामिल किया जाएगा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन के दोनों ओर 400 से 500 मीटर का हिस्सा स्थानीय पुलिस के अधीन रहेगा, जबकि बाकी क्षेत्र की जिम्मेदारी जीआरपी की होगी।
इस कदम से यात्रियों को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा और अपराध की शिकायत दर्ज कराने में आसानी होगी। साथ ही, कोंकण रेलवे पर यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को अधिक सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।
