अब अलीबाग में भी मिलेगी Goa-स्टाइल बाइक रेंटल सर्विस, बना पहला लाइसेंसधारी हब!
Mumbai के लोगों और टूरिस्टों की सुविधा के लिए Alibaug में अब गोवा की तर्ज पर बाइक रेंटल सर्विस की शुरुआत की जाने वाली है। जिसके लिए 2 प्राइवेट ऑपरेटर्स को परिवहन विभाग द्वारा लाइसेंस जारी किया।
- Written By: अपूर्वा नायक
बाइक रेंटल सर्विस (सौ. सोशल मीडिया )
Bike Rental Service In Alibaug: मुंबईकरों और पर्यटकों के लिए वीकेंड गेटवे की पसंदीदा जगह अलीबाग अब गोवा और केरल की तर्ज पर और भी सुविधाजनक होने जा रही है।
महाराष्ट्र राज्य परिवहन प्राधिकरण ने यहां दो निजी ऑपरेटरों को मोटरसाइकिल और स्कूटर रेंटल सर्विस के लिए लाइसेंस जारी कर दिए हैं। यह राज्य की पहली औपचारिक और लाइसेंसधारी बाइक रेंटल सुविधा होगी।
अलीबागः पुरानी योजना को मिली नई रफ्तार
जानकारी के मुताबिक, यह अनुमति “रेंट ए मोटरसाइकिल स्कीम, 1997 के तहत दी गई है। इस योजना के जरिए पंजीकृत कंपनियां पर्यटकों या अल्पकालिक जरूरतमंदों को घंटों या दिनों के हिसाब से टू-व्हीलर उपलब्ध करा सकती हैं। हालांकि यह योजना 1997 में शुरू हुई थी, पर शुरुआती दशक में कुछ ही लाइसेंस जारी हुए। 2015 में महाबलेश्वर में टैक्सी और ऑटो चालकों के विरोध के बाद सरकार ने इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। अब लगभग 10 साल बाद अलीबाग से इसकी पुनः शुरुआत हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
साकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
मुंबई मैनहोल हादसा: साकीनाका में 25 फीट गहरे सीवर में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रेस्क्यू टीम को मिला शव
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
परिवहन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से अलीबाग में पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। अभी तक यहां आने वाले ज्यादातर पर्यटक स्थानीय टैक्सी या निजी गाड़ियों पर निर्भर रहते थे। बाइक रेंटल शुरू होने से बीचों और आस-पास के दर्शनीय स्थलों तक पहुंचना आसान और सस्ता होगा।
स्थानीय विरोध की आशंका
अधिकारियों ने माना कि टैक्सी और रिक्शा यूनियनों से कुछ विरोध की आशंका है, जैसा कि महाबलेश्वर में हुआ था। लेकिन विभाग का कहना है कि यह सेवा पर्यटन-आधारित है और इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ होगा।
ये भी पढ़ें :- Mumbai News: 60:40 फॉर्मूला फाइनल? जानें कैसे बंटेंगी मुंबई की 227 सीटें ठाकरे भाइयों में
सुरक्षा और नियम
स्कीम के तहत ऑपरेटरों को यह सुनिश्चित करना होगा
सभी वाहन पंजीकृत और बीमा से कवर हों।
हेलमेट की सुविधा ग्राहकों को अनिवार्य रूप से दी जाए।
रेंटल अनुबंध में तय शर्ते लिखित रूप में हों।
