Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

75 करोड़ बकाया: नासिक में 150 नल कनेक्शन कटेंगे, कुंभ से पहले टैक्स वसूली; मनपा का अल्टीमेटम

Nashik Municipal Corporation: नासिक मनपा ने घरपट्टी व नलपट्टी बकाया पर सख्ती करते हुए 1200 वारंट जारी किए हैं। 150 नल कनेक्शन काटे जाएंगे। शहर पर 75 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Feb 11, 2026 | 09:02 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik Water Connection Cut: नासिक प्रॉपर्टी टैक्स (घरपट्टी) के साथ-साथ पिछले कई वर्षों से जलकर (नलपट्टी) का भुगतान न करने वाले नागरिकों के खिलाफ नासिक महानगरपालिका ने कड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया है। मनपा आयुक्त ने शहर के प्रत्येक विभाग से बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर कुल 1,200 नल धारकों को वसूली के लिए ‘वारंट’ जारी करने का निर्देश दिया है।

इसके अंतिरिक्त, गंभीर मामलों में तत्काल 150 नल कनेक्शन काटने के आदेश भी विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए कर वसूली अनिवार्य है, लेकिन आंकड़े चिंताजनक हैं।

शहर के ढाई लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर करीब 75 करोड़ रुपये बकाया हैं। हर साल अपील के बावजूद भुगतान में सुस्ती के कारण यह राशि लगातार बढ़ रही है। आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले के मद्देनजर अब प्रत्येक नल धारक के लिए ‘बॉटर मीटर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक मनपा स्कूलों में हाउस सिस्टम लागू, बच्चों में नेतृत्व व अनुशासन पर जोर; मनपा स्कूल में नई पहल

6 मार्च को पेश होगा महाराष्ट्र का बजट, अजित पवार के निधन के बाद सीएम फडणवीस संभालेंगे कमान, जानें शेड्यूल

छत्रपति संभाजीनगर भूमि विवाद: एफआईआर दबाने की साजिश-अदालत में इम्तियाज जलील का बड़ा आरोप

मैकेनिक की आड़ में गैंगस्टर! रोहित शेट्टी केस में बड़ा खुलासा, 4 साल से बिश्नोई गैंग को सप्लाई करता था हथियार

आयुक्त की फटकार: अब नहीं चलेगा बहाना: हाल ही में हुई एक समीक्षा बैठक में महानगरपालिका आयुक्त मनीषा खत्री ने कर उपायुक्तों
और विभागीय अधिकारियों को वसूली में ढिलाई बरतने पर कड़ी फटकार लगाई।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘बिल नहीं मिला’ जैसा बहाना बनाकर भुगतान टालने वालों पर अब कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। आयुक्त ने प्रत्येक विभाग से 200 बड़े बकायादारों को वारंट भेजने और प्रत्येक संभाग से कम से कम 25 कनेक्शन काटने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

48 करोड़ का लक्ष्य

जलकर के साथ-साथ प्रॉपर्टी टैक्स की बकाया राशि रखने वाले 600 संपत्ति धारकों को भी पहले चरण में नोटिस जारी किए जा रहे हैं। चालू वित्त वर्ष में अब तक 212 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर भूमि विवाद: एफआईआर दबाने की साजिश-अदालत में इम्तियाज जलील का बड़ा आरोप

आगामी डेढ़ महीने में शेष 48 करोड़ रुपये वसूल करने का लक्ष्य रखा गया है। आयुक्त ने स्पष्ट कर दिया है कि समय सीमा के भीतर तक्ष्य पूरा न करने वाले अधिकारियों पर भी जवाबदेही तय की जाएगी, कुल जलकर बकाया 75 करोड़ रुपये, जारी वारट: 1,200 बड़े बकायादारी को, कनेक्शन विच्छेदन 150 अवैध या बकाया वाले नल, प्रॉपर्टी टैक्स नोटिस: 600 संपत्ति धारकों को, समय सीमा 31 मार्च तक का लक्ष्य।

Maharashtra nashik water tax arrears action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 11, 2026 | 08:45 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Municipal Corporation
  • Municipal water supply department
  • Nashik
  • Nashik District
  • Nashik News
  • Property Tax

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.