6 मार्च को पेश होगा महाराष्ट्र का बजट, अजित पवार के निधन के बाद सीएम फडणवीस संभालेंगे कमान, जानें शेड्यूल
Maharashtra Budget 2026: 6 मार्च को महाराष्ट्र का बजट! सीएम देवेंद्र फडणवीस पेश करेंगे बजट। 23 फरवरी से शुरू होगा सत्र। जानें छुट्टियों और कामकाज का पूरा शेड्यूल।
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र विधान भवन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Maharashtra Assembly Session Schedule: महाराष्ट्र विधानमंडल का आगामी बजट सत्र इस बार कई मायनों में ऐतिहासिक और भावुक होने वाला है। पूर्व वित्त मंत्री दिवंगत अजित पवार के असामयिक निधन के बाद, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस स्वयं 6 मार्च को राज्य का बजट पेश करेंगे।
महाराष्ट्र विधानमंडल का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा। पूर्व वित्त मंत्री अजित पवार के असामयिक निधन की वजह से इस बार सीएम देवेंद्र फडणवीस 6 मार्च को बजट पेश करेंगे। यह सत्र 25 मार्च तक चलेगा। मंगलवार भवन में कामकाज सलाहकार समिति (बीएसी) की मीटिंग हुई।
BAC की बैठक में फैसला कामकाज
इस मीटिंग में विधानसभा और विधान परिषद के काम पर फैसला लिया गया। इस बार होली और गुड़ी पाड़वा जैसी छुट्टियां सत्र के दौरान पड़ रही हैं, इसलिए दोनों सदनों का काम सेशन के पहले हफ्ते, यानी शनिवार, 28 फरवरी को भी चलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
बदलापुर जिमखाना में शुरू हुआ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, बनाया जाएगा इनडोर स्टेडियम
खरात प्रकरण में रुपाली चाकणकर को गिरफ्तार किया जाए, कांग्रेस की महिला प्रदेशाध्यक्ष सव्वालाखे की मांग
ACB के शिकंजे में अपर डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर , 22,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
भंडारा पुलिस की अवैध शराब अड्डों पर छापेमारी, विशेष अभियान के तहत हजारों रुपये की शराब जब्त
यह भी पढ़ें – भोसारी लैंड स्कैम: एकनाख खड़से को हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, बोले- मुझे फंसाया गया, मैंने तो 1500 करोड़…
1 से 3 मार्च तक होली की छुट्टी
बजट सत्र के दौरान 1 से 3 मार्च तक होली की छुट्टी दी गई है। उसके बाद, सदन का काम लगातार चार दिनों, यानी 19 मार्च (गुड़ी पाडवा), 20 (शुक्रवार), 21 (शनिवार) और 22 (रविवार) तक बंद रहेगा। सेशन तीन दिन बाद, 25 मार्च को स्थगित कर दिया जाएगा। मीटिंग में सीएम देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डीसीएम सुनेत्रा पवार, विधान परिषद के सभापति राम शिंदे, विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर आदि उपस्थित थे।
सुनेत्रा पवार ने संभाला उपमुख्यमंत्री का पद
दिवगंत अजित पवार की पत्नी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता सुनेत्रा पवार ने मंगलवार को महाराष्ट्र की नई उपमुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया। वे राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री हैं। उन्होंने मुंबई स्थित मंत्रालय में अपने कार्यालय में उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर नया पदभार ग्रहण किया।
