Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विधानसभा में गूंजा छात्राओं के कपड़े उतरवाने का मामला, CM फडणवीस ने दिए ये आदेश

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ठाणे के एक स्कूल में छात्राओं के मासिक धर्म की जांच के लिए कथित तौर पर उनके कपड़े उतरवाने के मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jul 10, 2025 | 04:02 PM

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के शाहपुर इलाके में स्थित स्कूल में छात्राओं के कपड़े उतरवाने का मामला गुरुवार को विधानसभा में भी गूंंजा। कांग्रेस के नाना पटोले ने सदन में यह मामला उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने इस मामले में प्रधानाचार्य और एक अन्य कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।

ठाणे जिले के शाहपुर इलाके में स्थित स्कूल के शौचालय में खून के धब्बे देखे जाने के बाद यह पता लगाने के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए कि उन्हें मासिक धर्म हो रहा है या नहीं। इस घटना से लड़कियों के अभिभावकों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने बुधवार को स्कूल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया तथा घटना में शामिल प्रबंधन और शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक स्कूल में छात्राओं के मासिक धर्म की जांच के लिए कथित तौर पर उनके कपड़े उतरवाने के मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंत्री गिरीश महाजन ने विधानसभा को बताया कि मुख्यमंत्री ने ठाणे जिले के एक निजी स्कूल में हुई इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

रोहित पवार का बड़ा दावा, अजित पवार विमान हादसे से पहले करोड़ों के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर हुआ था विवाद

दक्षिण मुंबई के नेवी डॉकयार्ड में देर रात आग, गेटवे ऑफ इंडिया के सामने मची अफरा-तफरी

गोंदिया की उस फाइल में क्या था? अजित पवार प्लेन क्रैश में नया मोड़, नाना के बयान से पटेल पर मुड़ी शक की सुई!

मुंबईकर ध्यान दें! इस बड़े ब्रिज पर 3 महीने तक गाड़ियों की ‘नो एंट्री’, जानें कौन सा होगा नया रास्ता

कांग्रेस विधायक नाना पटोले ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

कांग्रेस के नाना पटोले ने निचले सदन में यह मामला उठाया और चिंता व्यक्त की कि महाराष्ट्र जैसे प्रगतिशील राज्य में भी ऐसी घटना हो सकती है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि मामले में शामिल स्कूल की प्रधानाचार्य स्वयं एक महिला हैं।

मंत्री महाजन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

मंत्री गिरीश महाजन ने सदन को आश्वासन दिया कि घटना की जांच की जाएगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पुलिस मामले में पहले ही कार्रवाई कर चुकी है। कांग्रेस विधायक ज्योति गायकवाड़ ने भी मांग की कि दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और पानी जैसी सुविधाएं जरूरी हैं।

प्रधानाचार्य समेत दो गिरफ्तार

शाहपुर पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को स्कूल की प्रधानाचार्य और एक महिला परिचारिका को गिरफ्तार किया। उन पर आरोप है कि उन्होंने यह पता लगाने के लिए कक्षा पांच से 10 तक की लड़कियों के कपड़े उतरवाकर जांच की कि उन्हें मासिक धर्म हो रहा है या नहीं।

‘मैंने जो किया, उससे मराठी लोगों को…’, पिटाई कांड पर आया संजय गायकवाड़ का बयान

8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि 8 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और धारा 76 तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Girls forced remove clothes case cm devendra fadnavis instructions strict action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 10, 2025 | 04:02 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Girish Mahajan
  • Mumbai News
  • Nana Patole
  • Thane

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.