Ghatkopar Station के बाहर ट्रैफिक संकट गहराया, बेलगाम रिक्शों से यात्री और राहगीर परेशान
Mumbai Metro Passenger Crowd: घाटकोपर स्टेशन परिसर में बढ़ते ट्रैफिक और अनियंत्रित शेयर रिक्शा संचालन से यात्रियों व स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
नवी मुंबई एजुसिटी प्रोजेक्ट अपडेट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Ghatkopar Station Traffic Jam: घाटकोपर स्टेशन परिसर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक ने पूर्व और पश्चिम दोनों इलाकों में यात्रियों और राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है।
रोजाना स्टेशन के बाहर जाम की स्थिति बन रही है, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों के मुताबिक सुबह और शाम के पीक आवर्स में हालात और भी खराब हो जाते हैं।
मेट्रो के बाद बढ़ी यात्रियों की संख्या
वर्सोवा-घाटकोपर मेट्रो लाइन शुरू होने के बाद स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। बढ़ती भीड़ के अनुपात में ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत नहीं किया गया, जिससे स्टेशन के बाहर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलते समय अव्यवस्था और अफरा-तफरी का सामना करना पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
एसटी महामंडल में जर्जर ट्रॉली जैक बने ‘मौत का जाल’, हादसों में 4 की मौत; नए उपकरणों की खरीद की मांग तेज
मुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
शेयर रिक्शा और अवैध पार्किंग से जाम
स्टेशन क्षेत्र में शेयर रिक्शा स्टैंड की बढ़ती संख्या और कई रिक्शा चालकों की मनमानी से ट्रैफिक जाम की समस्या और गंभीर हो गई है। घाटकोपर वेस्ट रेलवे स्टेशन के बाहर कई चालक यात्रियों को लेने के लिए सड़क पर ही वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे अन्य वाहनों की आवाजाही बाधित होती है और सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ रही है।
कई बैठकों के बाद भी समाधान अधूरा
एन वार्ड कार्यालय में मनपा, ट्रैफिक विभाग और जनप्रतिनिधियों के बीच कई बार बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है। लगातार मिल रहे आश्वासनों के बावजूद जमीन पर हालात में ज्यादा सुधार नहीं दिख रहा है।
ये भी पढ़ें :- 15 अगस्त 2025 और 31 जनवरी 2026 की डेडलाइन बीती, सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं शुरू न होने पर ESIC घिरी
संयुक्त बैठक से समाधान की उम्मीद
नगरसेवक धर्मेश गिरी ने कहा कि उनके वार्ड में यह बड़ी समस्या बन चुकी है। जल्द ही पुलिस, ट्रैफिक विभाग, आरटीओ और स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक आयोजित कर ठोस और स्थायी समाधान निकालने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।
