Samruddhi Mahamarg पर 9 दिन चरणबद्ध ट्रैफिक ब्लॉक, गैन्ट्री लगाने के लिए यातायात रहेगा बंद

Maharashtra Samruddhi Mahamarg पर 9 से 18 फरवरी तक गैन्ट्री स्थापना कार्य के चलते 21 चरणों में ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। प्रत्येक चरण में 45–60 मिनट तक यातायात बंद रहेगा।
Mumbai Nagpur Sammruddhi Mahamaarg
मुंबई नागपुर समृद्धि महामार्ग (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Mumbai Expressway Traffic Update: राज्य के हिंदूहृदयसम्राट बालासाहब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग पर अगले 9 दिनों तक चरणबद्ध तरीके से यातायात रोका जाएगा।

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (एमएसआरडीसी) की ओर से हाईवे ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत गैन्ट्री लगाने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते 9 से 18 फरवरी के बीच कुल 21 चरणों में ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।

इन इलाकों में होगा काम

यह गैन्ट्री बुलढाणा जिले के सिंदखेडराजा और देऊलगांव राजा क्षेत्रों के साथ-साथ जालना तहसील के हिस्सों में स्थापित की जाएंगी। नागपुर से मुंबई दिशा में 300 से 365 किलोमीटर के बीच यह निर्माण कार्य किया जाएगा। हाईवे पर आधुनिक ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से यह काम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हर चरण में 45 से 60 मिनट तक बंद रहेगा यातायात

एमएसआरडीसी के अनुसार प्रत्येक चरण के दौरान संबंधित मार्ग पर 45 से 60 मिनट तक यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान वाहनों को अस्थायी रूप से रोकने या वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट करने की योजना बनाई गई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा पहले से योजना बनाकर ही करें।

यात्रियों को सावधानी बरतने की अपील

प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक ब्लॉक के समय का ध्यान रखें और संबंधित अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। समृद्धि महामार्ग पर बढ़ती यातायात सुरक्षा और बेहतर प्रबंधन के लिए यह कार्य आवश्यक बताया गया है। आने वाले दिनों में गैन्ट्री स्थापित होने से हाईवे पर ट्रैफिक मॉनिटरिंग और सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com