सास ने 3 लाख की सुपारी देकर कराई बहू की हत्या, घाटकोपर हत्याकांड़ में बड़ा खुलासा, 5 गिरफ्तार

Ghatkopar Crime News: घाटकोपर के लक्ष्मीनगर में 39 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत का पर्दाफाश हुआ है। सास ने पुरानी रंजिश के चलते 3 लाख रुपये की सुपारी देकर बहू की हत्या कराई, 5 लोग गिरफ्तार।
Mother-in-law paid Rs 3 lakh to kill daughter-in-law in Ghatkopar murder case
प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Updated on

Ghatkopar Woman Murder Case: घाटकोपर पूर्व के लक्ष्मीनगर इलाके में 39 वर्षीय महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पंतनगर पुलिस ने इस मामले में मृतका की 60 वर्षीय सास समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतका की पहचान सपना प्रमोद गंजी के रूप में हुई है। वह लक्ष्मीनगर स्थित त्रिवेणी बिल्डिंग में रहती थीं।

बाथरूम में गिरने से मौत का बताया गया था मामला

पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त की रात करीब 9.30 बजे सपना के बाथरूम में गिरकर घायल होने की जानकारी सामने आई थी। उन्हें तत्काल राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में घटना को हादसा माना गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस पूछताछ के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया।

पिता की शिकायत के बाद हत्या का केस

मृतका के पिता राजेंद्र वल्लभ की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सपना की सास धनलक्ष्मी भिखापति गंजी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने कथित साजिश में अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगाया और कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

सास पर साजिश रचने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, धनलक्ष्मी ने सपना की पुरानी नौकरानी मंगलाबाई सुरेश जाधव और उसके परिवार के साथ मिलकर हत्या की कथित साजिश रची थी। पुलिस का दावा है कि सपना की कुछ आदतों को लेकर सास उससे नाराज थी। इसी विवाद के चलते हत्या की साजिश रचे जाने की बात सामने आई है।

Mother-in-law paid Rs 3 lakh to kill daughter-in-law in Ghatkopar murder case
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: बॉम्बे हाईकोर्ट ने रद्द की 3 सह-मालिकों की जमानत, 2 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

2024 में बहू ने दर्ज कराया था मामला

जांच में यह भी सामने आया कि वर्ष 2024 में सपना गंजी ने नालासोपारा में अपनी सास और ससुर के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार, इसी पुराने विवाद को हत्या की कथित साजिश की एक वजह माना जा रहा है।

3 लाख रुपये में हत्या की सुपारी का आरोप

पुलिस जांच में आरोप है कि धनलक्ष्मी ने सपना की पुरानी नौकरानी से उसकी हत्या के लिए 3 लाख रुपये में सौदा तय किया था। पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त को दोपहर करीब 3.45 बजे सपना घर में अकेली और नशे की हालत में थी। इसी दौरान कथित साजिश को अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com