Ganesh Visarjan 2025: मुंबई पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, जानें कौन से रास्ते होंगे बंद
Ganesh Visarjan: मुंबई पुलिस ने गणेश विसर्जन के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। मुंबई की 84 सड़कें बंद रहेगी। BEST बसों और भीड़ नियंत्रण पर खास प्लान तैयार किया गया है।
- Written By: सोनाली चावरे
मुंबई पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी (pic credit; social media)
Mumbai Police traffic advisory for Ganesh Visarjan: अनंत चतुर्दशी के दिन लाखों की भीड़ और हजारों प्रतिमाओं के विसर्जन को देखते हुए मुंबई पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में प्रमुख मार्गों की बंदी, वैकल्पिक रास्ते और सुरक्षा इंतजामों का पूरा खाका पेश किया गया है।
पुलिस के मुताबिक इस बार लगभग 6,500 मंडल प्रतिमाएं और 1.5 लाख घरेलू गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन होना है। ऐसे में ट्रैफिक को नियंत्रित करना बड़ी चुनौती है। गिरगांव चौपाटी, जुहू बीच, दादर चौपाटी और मालाड मालवणी बीच जैसे स्थलों पर खास व्यवस्थाएं की गई हैं।
एडवाइजरी के तहत, 84 सड़कें पूरी तरह बंद रहेंगी और कई प्रमुख जंक्शनों पर डायवर्जन लागू रहेगा। इसके अलावा, BEST बसों के लिए भी नए रूट तय किए गए हैं। रेलवे स्टेशनों के आसपास अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है ताकि भीड़ को संभाला जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला परिषदों में जवाबदेही बढ़ी, 7 दिन में निपटेंगे लंबित आवेदन
MHADA Lottery Result: इंतजार हुआ खत्म, मुंबई म्हाडा लॉटरी 2026, कल निकलेगा रिजल्ट
अमरावती के जलाशयों में केवल 51.26% जल भंडारण, अगस्त की बारिश पर किसानों की उम्मीद
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल: ठप हुई OPD सेवाएं; जानिए क्यों सड़क पर उतरे 2 लाख डॉक्टर
इसे भी पढ़ें- मुंबई विसर्जन में ट्रैफिक का मेगा प्लान: 84 सड़कें बंद, 4000 ट्रैफिक पुलिस तैनात
पुलिस ने भक्तों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे गाड़ियों का कम इस्तेमाल करें और सार्वजनिक परिवहन पर भरोसा करें। इसके साथ ही, सभी को निर्देश दिया गया है कि वे अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले इलाकों की ओर न जाएं।
ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को हाईटेक सिस्टम से लैस किया गया है और वहां से सभी मार्गों की निगरानी की जाएगी। अधिकारी लगातार सोशल मीडिया पर भी अपडेट साझा करेंगे ताकि लोगों को असुविधा न हो।
