Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लोकल ट्रेन में मुफ्त मनोरंजन, कंटैंट ऑन डिमांड सेवा शुरू

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्रा
Updated On: Feb 12, 2022 | 07:45 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई:  मध्य रेलवे (Central Railway) की लोकल ट्रेन (Local Train) से यात्रा करने वाले यात्रियों के मुफ्त मनोरंजन (Free Entertainment) के लिए ‘कंटैंट ऑन डिमांड’ (Content on Demand) सेवा शुरू की गई है। मध्य रेलवे के जीएम अनिल कुमार लाहोटी ने सीएसएमटी स्टेशन पर इंफोटेनमेंट सेवा का उद्घाटन किया। फिलहाल लोकल ट्रेन की 10 रेक में इसकी शुरुआत की गई है।

बताया गया कि मुफ्त मनोरंजन के लिए यात्रियों को शुगर बॉक्स नामक एप डाउनलोड करना होगा। इसके लिए मध्य रेलवे और मैसर्स मार्गो नेटवर्क प्रा. लिमिटेड के बीच समझौता हुआ है। लोकल में मनोरंजन के लिए यात्रियों को इंटरनेट या वायफाय की आवश्यकता नहीं होगी। 

Shri Anil kumar Lahoti, GM_CRly had a first hand experience of ‘Content on Demand-Infotainment Service’ provided in 10 Suburban Local Trains by Central Railway & @SugarboxN.
This initiative by CR through Non-Fare Revenue will provide digital experience for commuters @RailMinIndia pic.twitter.com/Ck9kercNdj
— Central Railway (@Central_Railway) February 11, 2022

रेलवे को मिलेगा 8.17 करोड़  

जीएम अनिल कुमार लाहोटी ने स्वयं कंटैंट ऑन डिमांड सेवा का अनुभव लेते हुए कहा कि इससे न सिर्फ लोकल यात्रियों का मुफ्त मनोरंजन होगा, बल्कि ‘कंटैंट ऑन डिमांड’ के अनुबंध से 5 वर्षो में मध्य रेलवे को 8.17 करोड़ रुपए गैर किराया राजस्व मिलेगा। जीएम ने बताया कि अप्रैल से जनवरी 2021-22 की अवधि के लिए मध्य रेलवे का गैर-किराया राजस्व 22.57 करोड़ है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 295% अधिक और सभी क्षेत्रीय रेलवे में अव्वल है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी 165 ईएमयू रेक के अंदर कंटैंट ऑन डिमांड सेवा शुरू हो जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

विवादों में रहा मीरा-भायंदर फ्लाइओवर उद्घाटन के लिए तैयार, जानिए कब होगी इसकी ग्रैंड ओपनिंग

मुलुंड मेट्रो हादसे पर भड़के एकनाथ शिंदे, इंजीनियर सस्पेंड, मृतक व घायलों के लिए किया मुआवजे का ऐलान

मुंबई: नायगांव स्टेशन का फुटओवर ब्रिज डेढ़ महीने के लिए बंद; यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, अपनाएं ये वैकल्पिक मार्ग

BMC चुनाव 2026: मुंबई के नए ‘माननीयों’ का रिपोर्ट कार्ड; 80% करोड़पति और 24% पर आपराधिक मामले, देखें ADR रिपोर

निर्बाध जानकारी

इस अवसर पर उपस्थित डीआरएम शलभ गोयल, सीसीएम यात्री सेवा  इति पांडे, शुगरबॉक्स नेटवर्क के सह-संस्थापक रोहित परांजपे, रिपुंजय बररिया और देवांग गोराडिया ने कहा कि सेलुलर नेटवर्क के अनियमित या अनुपलब्ध होने पर भी सूचना, मनोरंजन, खरीदारी, शिक्षा और अपस्किलिंग सेवाओं, भुगतान प्लेटफॉर्म आदि का निर्बाध लाभ मिलेगा।

Free entertainment content on demand service started in local train

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 12, 2022 | 07:45 AM

Topics:  

  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.