Vasai-Virar में BJP को मिली सियासी बढ़त, राजेश डगे समेत कई नेता भाजपा में शामिल
Nalasopara के पूर्व नगरसेवक राजेश डगे, रसिका ढगे और अन्य नगरसेविकाएं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ BJP में शामिल हुए। प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कहा विकास और पारदर्शी नेतृत्व पर भरोसा जताया।
- Written By: अपूर्वा नायक
राजेश ढगे (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: नालासोपारा के पूर्व नगरसेवक राजेश डगे बुधवार को जागृति महिला मंडल की अध्यक्ष रसिका ढगे और तीन पूर्व महिला नगरसेविकाओं एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित पक्ष प्रवेश कार्यक्रम में सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक राजन नाईक, जिलाध्यक्ष प्रज्ञा पाटील, मुख्यालय प्रभारी रविंद्र अनासपुरे, मीडिया विभाग प्रमुख नवनाथ बन, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र पाटील, मनोज बारोट आदि मौजूद रहे।
प्रदेशाध्यक्ष चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ‘गतिशील और पारदर्शी’ नेतृत्व पर विश्वास रखते हुए इस क्षेत्र के विकास के लिए इन सभी ने भाजपा में प्रवेश किया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
आषाढ़ी वारी: पहली बार एयर एम्बुलेंस की सुविधा, ‘आरोग्यसंपन्न वारी’ ऐप से 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू, कोई हताहत नहीं
हार्बर लाइन पर 17 मिनट तक बाधित रही लोकल सेवा, विले पार्ले के पास पेड़ की शाखा बनी वजह
दशकों पुरानी समस्याओं का समाधान जरूरी
उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टी इनके विश्वास को कायम रखेगी और इनके साथ मजबूती से २।खड़ी रहेगी, चक्षाण ने कहा कि केंद्र राज्य और महापालिका में एक विचारधारा की सरकार होने से विकास तेजी से होता है।
वसई-विरार क्षेत्र में यातायात की समस्या को खत्म करने के लिए कोस्टल रोड को विरार तक लाने का काम केवल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार ही कर सकती है, नागरिकों से अपील की कि विरोधियों की भावनात्मक अपीलों के झांसे में न आएं और इस महापालिका को मुख्यमंत्री फडणवीस को सौंप दें।
ये भी पढ़ें :- Ganesh Naik का चुनावी वादा, नवी मुंबई में अगले 20 साल तक नहीं बढ़ेगा कर व पानी शुल्क
विधायक राजन नाईक ने कहा कि 35 वर्षों से व्याप्त इस क्षेत्र की समस्याओं को हल करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री फडणवीस जैसे भरोसेमंद नेतृत्व की जरूरत है। उन्होंने बताया कि अब तक 4 रेलवे ओवरब्रिज, रिंग रूट, सड़कों का काक्रीटीकरण और कई विकास कार्यों के लिए सरकार ने भरपूर धनराशि दी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इन सभी अनुभवी कार्यकर्ताओं से पार्टी को लाभ होगा।
