बाबा सिद्दीकी के विधायक बेटे जिशान सिद्दीकी (फोटो: Instagram/Zeeshan Siddique)
मुंबई. खेरवाड़ी पुलिस ने कांग्रेस के विधायक जीशान सिद्दीकी और सात अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इन पर बांद्रा की झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) सर्वेक्षण के समय सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने का आरोप है। हालांकि इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।
एसआरए अधिकारियों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, यह घटना गुरुवार दोपहर बांद्रा पूर्व के ज्ञानेश्वर नगर में हुई है। जब सर्वेक्षण किया जा रहा था, विधायक जीशान सिद्दीकी अपने सात अन्य साथियों के साथ आए और उन्होंने सरकारी अधिकारियों को अपना काम करने से रोका था।
A case has been registered against Congress MLA Zeeshan Siddique and seven others at Kherwadi Police Station for obstructing Slum Rehabilitation Authority (SRA) officials from conducting a survey in Mumbai’s Bandra area: Mumbai Police — ANI (@ANI) August 2, 2024
यह भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे पर एक्शन लें, CEC का राज्य चुनाव आयोग को निर्देश
सिद्दीकी मुंबई के बांद्रा ईस्ट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, वह पहली बार विधायक बने हैं। जबकि उनके पिता बाबा सिद्दीकी पूर्व विधायक हैं, जिन्होंने तीन बार बांद्रा पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। वे पहले कांग्रेस में थे, लेकिन इस साल की शुरुआत में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में शामिल हो गए है।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कूदेंगे मनोज जरांगे, 150 उम्मीदवार लड़ाने की तैयारी
गौरतलब है कि जीशान सिद्दीकी पर हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने का आरोप है। चर्चा है कि इस चुनाव में जीशान सिद्दीकी समेत कांग्रेस के करीब सात विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। जिसका फायदा सत्तारूढ़ महायुति को हुआ। महायुति के 9 उम्मीदवार और महा विकास अघाड़ी के 2 प्रत्याशी जीते। क्रॉस वोटिंग के चलते शरद पवार समर्थित जयंत पाटिल को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, कांग्रेस क्रॉस वोटिंग करने वालों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है। पार्टी ने कहा है कि आने वाले समय में नेताओं को इसका परिणाम देखने को मिलेगा।