मुंबई विधानसभा के बाहर किसान का अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल नहीं ‘रसना’ डालकर मचाया हड़कंप
Rasna Protest Incident: मुंबई विधानसभा भवन के बाहर एक किसान ने खुद पर तरल पदार्थ डालकर विरोध किया, जिसे पहले पेट्रोल समझा गया। जांच में वह ‘रसना’ निकला। किसान सड़क निर्माण में देरी से परेशान था।
- Written By: अपूर्वा नायक
नवी मुंबई एजुसिटी प्रोजेक्ट अपडेट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Farmer Protest Outside Assembly Mumbai: मुंबई स्थित महाराष्ट्र विधानसभा भवन के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब कड़ी सुरक्षा के बीच एक किसान ने अपने ऊपर, पेट्रोल जैसा तरल पदार्थ डालकर विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश की। हालांकि बाद में जांच में खुलासा हुआ कि वह पेट्रोल नहीं, बल्कि ‘रसना’ नामक शीतल पेय था।
यह घटना दोपहर के समय हुई। जब लातूर जिले के निवासी ज्योतिराम साहेबराव चौहान अचानक, विधानसभा परिसर के बाहर पहुंचे और अपने ऊपर तरल पदार्थ छिड़क लिया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए उन्हें काबू में किया और मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि जिस तरल को लोग पेट्रोल समझ रहे थे। वह वास्तव में गर्मी का शीतल पेय ‘रसना’ था। चौहान का कहना है कि वह अपनी कृषि भूमि तक जाने वाली सड़क के निर्माण की मांग को लेकर लंबे समय से परेशान है।
सम्बंधित ख़बरें
मेरे पास जैन समाज को बांटने वाले नेताओं की लिस्ट है, मनसे प्रमुख राज ठाकरे की चेतावनी पर जैन मुनि का बड़ा दावा
Mumbai Rain Alert: मुंबई में 1 जुलाई से होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल
Kanjurmarg Dumping Ground की दुर्गंध पर बॉम्बे हाईकोर्ट की नाराजगी, कहा- मानकों का सख्ती से हो पालन
Quran Law Controversy: क्या आप अपने पति की 4 शादियां करवाएंगी? सना मलिक के बयान पर शाइना एनसी का तीखा सवाल
ये भी पढ़ें :- मुंबई में नया 5.5 किमी कॉरिडोर बनेगा, कोस्टल रोड और GMLR से मिलेगा सीधा कनेक्शन
सरकार का ध्यान लाने प्रदर्शन
बताया गया कि सडक निर्माण के प्रस्ताव को राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से मंजूरी मिल चुकी है, और स्थानीय प्रशासन भी काम शुरू करने के लिए तैयार था। लेकिन गांव के एक प्रभावशाली व्यक्ति के विरोध के कारण यह परियोजना ठप पड़ी है। इसी देरी से निराश होकर चौहान ने यह अनोखा विरोध प्रदर्शन किया, ताकि सरकार और प्रशासन का ध्यान उनकी समस्या की ओर आकर्षित हो सके। घटना की सूचना संबंधित विभागों को दे दी गई है, और सूत्रों के मुताबिक अब लातूर प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेने की तैयारी में है।
