-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Goregaon Magathane High Speed Corridor Bmc Project
मुंबई में नया 5.5 किमी कॉरिडोर बनेगा, कोस्टल रोड और GMLR से मिलेगा सीधा कनेक्शन
- Written By: अपूर्वा नायक
BMC Road Infrastructure Mumbai News: मुंबई में ट्रैफिक कम करने के लिए बीएमसी 5.5 किमी लंबा हाई-स्पीड कॉरिडोर बनाएगी, जो गोरेगांव और मागाठाणे को जोड़ेगा।

मुंबई कोस्टल रोड कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai High Speed Corridor Project Details: शहर में लगातार बढ़ती आबादी व वाहनों की संख्या को देखते हुए बीएमसी कई सड़कें बनाने पर काम कर रही है, ताकि ट्रैफिक जाम को कम किया जा सके। इसी ओर एक और कदम बढ़ाते हुए बीएमसी गोरेगांव फिल्म सिटी और मागाठाणे के बीच 5.5 किमी लंबा हाई-स्पीड कॉरिडोर बनाने जा रही है।
यह कॉरिडोर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के समानांतर चलेगा। कॉरिडोर एक महत्वपूर्ण कनेक्टर के रूप में कार्य करेगा, जो प्रस्तावित मुंबई कोस्टल रोड (वर्सोवा-भायंदर) को गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड (जीएमएलआर) से जोड़ेगा। इस नए कॉरिडोर से गोरेगांव से मागाठाणे तक यात्रा का समय एक घंटे से घटकर 10 मिनट से भी कम हो जाएगा।
एमएमआर को जोड़ने में अहम कड़ी साबित होगा कॉरिडोर
- पूर्वी हिस्से में जीएमएलआर 12.2 किमी लंबा मार्ग होगा, जो गोरेगांव से शुरू होकर ऐरोली तक जाएगा। इसके अलावा, नवी मुंबई मनपा ने ऐरोली-घनसोली फ्लाईओवर का प्रस्ताव रखा है।
- जो आगे नवी मुंबई एयरपोर्ट तक जुड़ेगा। इस प्रकार, प्रस्तावित मागाठाणे-गोरेगांव कॉरिडोर मुख्य शहर, पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों तथा एमएमआर को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा।
ऐरोली तक होगी सीधी कनेक्टिविटी
आगे चलकर जीएमएलआर पूर्वी उपनगरों के मुलुंड और एमएमआर क्षेत्र के ऐरोली तक सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, अधिकारी ने कहा कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य सभी प्रमुख सड़कों और हाई-स्पीड कॉरिडोर को आपस में निर्बाध रूप से जोड़ना है। वर्तमान में मुंबई के पूर्वी और पश्चिमी एक्सप्रेस हाईवे पर अत्यधिक दबाव है और यदि वैकल्पिक लिंक मार्ग नहीं बनाए गए, तो ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान संभव नहीं होगा।
ये भी पढ़ें :- ‘पंचसूत्र’ पर आधारित उल्हासनगर बजट 2026-27, 100 ई-बस और स्मार्ट प्रोजेक्ट्स का ऐलान
ग्रीनफील्ड परियोजना
- अधिकारियों के अनुसार, यह एक ग्रीनफील्ड परियोजना होगी, यानी इसे पूरी तरह से नए सिरे से विकसित किया जाएगा और यह किसी मौजूदा सड़क का उन्नयन नहीं होगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि “यह सड़क कोस्टल रोड और जीएमएलआर के बीच सीधे प्रवेश द्वार का काम करेगी।
- कोस्टल रोड का एक छोर पूर्व दिशा की ओर जाएगा, जो मागाठाणे स्थित इस कॉरिडोर के नोडल पॉइंट से जुड़ेगा। इससे वाहन चालकों को सीधे इस कॉरिडोर में प्रवेश मिलेगा, यहां से वे सीधे गोरेगांव के फिल्म सिटी में बन रही ट्विन टनल के जरिए जीएमएलआर में प्रवेश कर सकेंगे।
2029 के मध्य तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य
- अधिकारी ने आगे बताया कि नई सड़क वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के समानांतर बनेगी। इसकी योजना तैयार कर ली गई है। फिलहाल, रास्ते में आने वाले कुछ अतिक्रमण और बाधाओं को हटाया जाएगा, इसके बाद लागत का आकलन कर टेंडर जारी किए जाएंगे।
- हमारा लक्ष्य इसे अधिकतम 2029 के मध्य तक पूरा करना है। कोस्टल रोड का दूसरा चरण 25 किमी लंबा होगा, जो पश्चिमी उपनगरों के वर्सोवा को एमएमआर के भायंदर से जोड़ेगा।
- पहला चरण 10.58 किमी लंबा है, जो मरीन ड्राइव को वर्ली सी लिंक के जरिए बांद्रा तक जोड़ता है। बांद्रा से वर्सोवा तक का हिस्सा एमएसआरडीसी द्वारा विकसित किया जा रहा है, जहां से कोस्टल रोड का दूसरा चरण शुरू होगा।
सम्बंधित ख़बरें
यह जबरन थोपने जैसा… वंदे मातरम पहले गाने के फैसले पर भड़का विपक्ष, सुधीर मुनगंटीवार का पलटवार
मेयर रितु तावड़े के आदेश के बावजूद बोलते रहे नवनाथ बन, मुंबई मनपा की विशेष सभा में जमकर बवाल
महाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
महाराष्ट्र में 31 जुलाई तक जारी रहेगा ‘वन स्टेट वन ई-चालान’, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी डिजिटल सख्ती
Mumbai goregaon magathane high speed corridor bmc project
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
100 किलो से ज्यादा की बाइक कंधे पर उठाकर सड़क पर चला युवक, हापुड़ का VIDEO देख लोग बोले- ‘इंडिया का हल्क’
Jul 11, 2026 | 08:09 PMयह जबरन थोपने जैसा… वंदे मातरम पहले गाने के फैसले पर भड़का विपक्ष, सुधीर मुनगंटीवार का पलटवार
Jul 11, 2026 | 08:04 PMयुवाओं के दम पर विकसित भारत का संकल्प, 2027 होगा युवा वर्ष: CM डॉ. मोहन यादव
Jul 11, 2026 | 07:53 PM3 साल तक खाना बनाने वाली मददगार के लिए महिला ने बनाया नाश्ता, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Jul 11, 2026 | 07:51 PMस्वच्छ शहर के लिए मनपा का एक्शन मोड, अमोल येडगे का छत्रपति संभाजीनगर मॉडल चर्चा में, वसूला 1 लाख का जुर्माना
Jul 11, 2026 | 07:51 PMमेयर रितु तावड़े के आदेश के बावजूद बोलते रहे नवनाथ बन, मुंबई मनपा की विशेष सभा में जमकर बवाल
Jul 11, 2026 | 07:48 PMवियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
Jul 11, 2026 | 07:37 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM












