Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती में मातम: घातखेड़ा तालाब में डूबे 4 मासूमों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार, एक साथ उठीं चार अर्थियां

Amravati News: अमरावती के घातखेड़ा तालाब में डूबे चार बच्चों का सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। महाजनपुरा में एक साथ चार अर्थियां उठने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और चूल्हे नहीं जले

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: May 12, 2026 | 11:30 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Lake Drowning: स्थानीय महाजनपुरा क्षेत्र में सोमवार का दिन बेहद गमगीन रहा। रविवार को घातखेडा तालाब में डूबने से जान गंवाने वाले चार मासूमों का अंतिम संस्कार नम आंखों और भारी माहौल के बीच किया गया। एक साथ चार अर्थियां उठने का दृश्य देखकर पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों में सोनाली नरेंद्र जोशी (16), आदित्य नरेंद्र जोशी (12), यश गजानन काकणे (13) और पायल बबलू पंडित (21) शामिल हैं। हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। वही इस घटना के चलते परिसर के कई घरों में चूल्हे भी नहीं जले थे।

महाजनपुरा से लेकर हिंदू श्मशान भूमि तक मृतक बच्चों के अंतिम दर्शन व यात्रा में सैकड़ों लोगों की भीड़ भी उमड़ पड़ी थी। क्षेत्र में हर ओर करुण कृदन सुनाई पड़ रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मनपा की दमकल टीम और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयासों के बाद चारों शवों को बाहर निकाला गया। सोमवार की सुबह सभी का पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस बीच रविवार को देर रात तक मर्चुरी के सामने परिजनों

व परिचितों का आना जाना रहा। पूरे अमरावती शहर में यह खबर फैलते ही हर ओर गम का माहौल दिखाई दिया। सभी परिजन इस घटना को लेकर अपने बच्चों को जरूरी हिदायत देते नजर आए। हर किसी की जुबान पर इस घटना की चर्चा थी। वही महाजनपुरा व जिले भर में चार मासूम जिंदगियों के यूं अचानक चले जाने शोक और संवेदना का माहौल है।

सम्बंधित ख़बरें

पालघर की मशहूर डॉ. ऋजुता दुबे को सुश्रुतरत्न से सम्मानित किया, आयुर्वेद और महिला स्वास्थ्य के लिए दिया योगदान

अर्थव्यवस्था अंदर से खोखली, युद्ध तो बस बहाना; राज ठाकरे ने खोला पीएम मोदी की अपील का ‘कच्चा चिट्ठा’

नासिक के येवला में सनसनीखेज वारदात! सोते हुए किसान दंपति पर अज्ञात शख्स ने फेंका एसिड, इलाके में दहशत

गड़चिरोली में बदला लेने के लिए महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने 12 घंटे के भीतर नाबालिग समेत तीन को दबोचा

यह भी पढ़ें:- गड़चिरोली में बदला लेने के लिए महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने 12 घंटे के भीतर नाबालिग समेत तीन को दबोचा

पिकनिक मनाने गए थे घातखेड़ा तालाब

जानकारी के अनुसार, रविवार को महाजनपुरा क्षेत्र के नौ लोग पिकनिक मनाने के लिए मार्डी रोड स्थित घातखेड़ा तालाब गए थे। सोनाली और आदित्य के पिता ऑटो चालक है। बच्चों की इच्छा पूरी करने के लिए वे सभी को तालाब परिसर तक छोड़कर गए थे और शाम को वापस लेने आने वाले थे। दोपहर में भोजन करने के बाद बच्चे तालाब में उतरे, जबकि पायल किनारे पर बैठी थी। तभी अचानक सोनाली, आदित्य और यश की चीखें सुनाई दीं। उन्हें बचाने के लिए पायल बिना अपनी परवाह किए पानी – में कूद गई, लेकिन तालाब का पानी गहरा होने के कारण चारों डूब गए।

Amravati ghatkheda lake drowning four minors funeral mahajanpura tragedy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2026 | 11:30 AM

Topics:  

  • Accident
  • Amravati News
  • Maharashtra
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.