Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़: IT में जॉब दिलाने के नाम पर व्यापारी से 8 लाख की ठगी, तीन गिरफ्तार

Mumbai News: मुंबई क्राइम ब्रांच ने आईटी विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर व्यापारी परिवार से 8 लाख की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

  • Written By: सोनाली चावरे
Updated On: Sep 14, 2025 | 07:23 AM

मुंबई में फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Fake job racket busted in Mumbai: सरकारी नौकरी और आईटी विभाग में भर्ती का झांसा देकर बेरोजगारों को फंसाने वाले एक फर्जी रैकेट का मुंबई क्राइम ब्रांच ने भंडाफोड़ किया है। इस गैंग ने चेंबूर के एक व्यापारी परिवार से 8 लाख रुपये की ठगी की थी। क्राइम ब्रांच ने तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में विशाल कांबले (35), साहिल गायकवाड़ (20) और मास्टरमाइंड प्रकाश भालेराव (40) शामिल हैं।

मामला तब सामने आया जब चेंबूर म्हाडा कॉलोनी निवासी एक महिला ने पुलिस से शिकायत की। पीड़िता ने बताया कि विशाल कांबले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पहले उनके परिवार का विश्वास जीता। इसके बाद उसने उसके पति को आयकर विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। भरोसा दिलाने के लिए आरोपी ने नकली नियुक्ति पत्र और अन्य जाली कागजात भी दिखाए। धीरे-धीरे पीड़िता के परिवार से अलग-अलग समय पर 8 लाख रुपये ऐंठ लिए गए।

जब नौकरी नहीं मिली और रकम भी वापस नहीं हुई, तब पीड़िता ने क्राइम ब्रांच से संपर्क किया। जांच के दौरान पता चला कि इस गैंग का मास्टरमाइंड प्रकाश भालेराव है। वह नकली दस्तावेज और नियुक्ति पत्र तैयार करता था और इन्हें अन्य आरोपियों के जरिए पीड़ितों तक पहुंचाया जाता था।

सम्बंधित ख़बरें

राज्य में नहीं बढ़ेगी रेडी रेकनर की दर, घर खरीदारों, विकासकों को बड़ी राहत

हाथी रोग से मुक्ति के लिए ‘ट्रिपल ड्रग थेरेपी’, महाराष्ट्र में अभियान को मिली रफ्तार

ऑटो रिक्शा चालकों का हल्लाबोल, 8 अप्रैल को राज्यव्यापी मोर्चा, पंजीकरण शुल्क की सख्ती का करेंगे विरोध

रोहित पवार पर गंभीर आरोप, राकां को बदनाम करने, खर्च किए 5 करोड़

इसे भी पढ़ें- मुंबई में 1000 करोड़ कॉर्पोरेट धोखाधड़ी का पर्दाफाश, दो निदेशक गिरफ्तार, 16 सितंबर तक हिरासत में

क्राइम ब्रांच की यूनिट 6 की टीम, जिसमें एपीआई धुतराज, कांस्टेबल देसाई और अन्य स्टाफ शामिल थे, ने आरोपियों के मोबाइल नंबर ट्रेस किए। इसके बाद एक मुखबिर की मदद से चुनाभट्टी इलाके से मास्टरमाइंड भालेराव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल किया और उसके साथियों के नाम भी उजागर किए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस का मानना है कि इस गैंग ने सिर्फ चेंबूर ही नहीं बल्कि शहर के अन्य हिस्सों में भी कई लोगों को नौकरी का झांसा देकर ठगा हो सकता है। पुलिस अब अन्य पीड़ितों की तलाश कर रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से नौकरी या सरकारी भर्ती का लालच मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें और बिना पुष्टि किए किसी को भी पैसे न दें।

Fake job racket busted businessman duped of rs 8 lakh in the name of getting him a job in it three arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 14, 2025 | 07:23 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.