फर्जी डॉक्टर बनकर इलाज, इंजेक्शन देने के बाद युवती की मौत; नवी मुंबई में वार्ड बॉय गिरफ्तार
Navi Mumbai में खुद को डॉक्टर बताकर इलाज करने वाले वार्ड बॉय की लापरवाही से 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर फर्जी डॉक्टरों के नेटवर्क पर जांच शुरू कर दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
फेक डॉक्टर (सौ. सोशल मीडिया )
Illegal Medical Practice Navi Mumbai: एक युवती की मौत एक वार्ड बॉय की लापरवाही से हो गई, जिसने बिना किसी मेडिकल डिग्री के खुद को डॉक्टर बताकर उसका इलाज किया।
मृतक लड़की का नाम प्रचिती भीकाराम भुवड (उम्र 21) है, और इस मामले में पुलिस ने संदेश पश्ते को मानखुर्द परिसर से गिरफ्तार किया है। इस घटना ने शहर में अवैध रूप से चल रहे इलाज के तरीकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिया है। पुलिस जांच के मुताबिक, संदेश पश्ते अंधेरी के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में वार्ड बॉय का काम करता है।
खुद को डाक्टर बता कर रहा था मानखुर्द में उपचार
हालांकि, यह पता चला है कि वह मानखुर्द और उसके आस-पास के इलाकों में खुद को डॉक्टर बताकर मरीजों का इलाज कर रहा था, जांच में पता चला है कि उसके पास कोई मेडिकल डिग्री या ऑफिशियल रजिस्ट्रेशन नहीं होने के बावजूद वह इंजेक्शन लगा रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
मुंबई में बारिश का हाहाकार, नवी मुंबई में दो युवतियों को लगा करंट, वसई में पानी में बहे कई वाहन
Navabharat Nishanebaaz: बातचीत में जमा ना खर्चा, हो जाए मंदिर पर चर्चा
नवी मुंबई मनपा के बेड़े में शामिल होंगी 150 नई सीएनजी बसें, ई-बसों की खराबी के चलते NMMT ने बदला फैसला
इलाज के लिए ली थी 15 हजार रुपए की फीस
प्रचिती भुवड वाशी में रहती थी, उसे हार्मोनल बीमारी थी, इसलिए परिवार ने इलाज के लिए एक जान-पहचान वाले के ज़रिए संदेश पश्ते को घर बुलाया, 5 फरवरी को पश्ते ने उसकी जांच की और उसे एक इंजेक्शन दिया।
ये भी पढ़ें :- जेल से डिजिटल ऑपरेशन? लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बढ़ते नेटवर्क ने सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ाई चिंता
कुछ समय बाद प्रचिती की हालत बिगड़ने लगी, इसके बाद पश्ते ने उसे एक और इंजेक्शन दे दिया, हालांकि, इसके बाद उसकी हालत और गंभीर हो गई और कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। युवती की अचानक मौत के बाद परिवार को शक हुआ, प्रचिती के पिता भीकूराम भुवड ने वाशी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जांच के दौरान और भी चौकाने वाली जानकारी सामने आई है। जांच में पता चला है कि आरोपी ने प्रचिती के इलाज के लिए 15,000 रुपये लिए थे।
