- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Eyes On Mumbai High Court Hearing On Number Of Wards Of Bcm Tomorrow
मुंबई हाईकोर्ट पर लगी निगाहें, BCM के वार्डों की संख्या पर सुनवाई कल
- Written By: प्रभाकर दुबे

बंबई उच्च न्यायालय File Photo
मुंबई: मुंबई महानगरपालिका चुनाव (Mumbai Municipal Corporation Election) को लेकर मुंबई (Mumbai) के लोगों की नजरें अब मुंबई उच्च न्यायालय के फैसले पर टिकीं हुईं हैं। बीएमसी में वार्डों की संख्या घटाने को लेकर बुधवार को हाईकोर्ट (Mumbai High Court) में सुनवाई होनी है। शिंदे-फडणवीस सरकार ने पिछली महाविकास आघाड़ी सरकार के फैसले को पलटते हुए वार्डों की संख्या वर्ष 2017 की ही तरह 227 रखने का निर्णय लिया है। जिसे शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के पूर्व नगरसेवक राजू पेडणेकर ने चुनौती दी है। हाइकोर्ट ने बुधवार 16 नवंबर को सुनवाई निश्चित किया है। पेडणेकर ने इसके पहले सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने पेडणेकर की याचिका को खारिज करते हुए उच्च न्यायालय में जाने के लिए कहा था।
सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद पेडणेकर ने वकील जे. एल. कार्लोस के मार्फत उच्च न्यायालयात में याचिक दाखिल की है। अदालत ने याचिक को स्वीकार करते हुए सुनवाई सुनिश्चित की है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास आघाड़ी सरकार ने मुंबई की जनसंख्या के आधार पर महानगरपालिका में वार्डों की संख्या 236 करने का निर्णय लिया था। इसके तहत वार्डों की संरचना की गई थी। यही नहीं वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई थी। राज्य चुनाव आयोग की तरफ से इस संदर्भ में अधिसूचना भी जारी कर दी है थी, लेकिन इसी बीच राज्य में सत्ता परिवर्तन हो गया। नई सरकार ने पिछली सरकार के फैसले को पलटते हुए वर्ष 2017 के वार्ड संरचना के महानगरपालिका चुनाव कराने का निर्णय लिया। जिसे पहले सर्वोच्च न्यायालय अब मुंबई उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है।
समय और पैसे की बचत होगी
अदालत में दी गई चुनौती में कहा गया कि वार्डों की संख्या जब बढ़ा कर 236 किया गया था तब भी उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर सरकार के फैसले को चुनौती दी गई थी। तब अदालत ने अपने निरीक्षण में कहा था कि वार्डो की संख्या बढ़ाने में दिक्कत नहीं है। पेडणेकर ने कहा है कि 236 वार्डों पर चुनाव कराने से समय और पैसे की बचत होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai BMC Green Dashboard: मुंबई में हर पेड़ का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, BMC शुरू करेगी ग्रीन डैशबोर्ड
गोरेगांव मृणालताई गोरे फ्लाईओवर में देरी पर BMC सख्त, ठेकेदार पर रोज 1 लाख जुर्माना
मुंबई के चर्नी रोड में बनेगा ओपन साइंस पार्क, मुख्यमंत्री फडणवीस ने की घोषणा
मानसून से पहले बीएमसी का बड़ा फैसला, 191 करोड़ रुपये में आधुनिक ड्रेनेज मशीनें खरीदी जाएंगी
इन्हें लगाया था जुर्माना
महाविकस आघाड़ी सरकार ने जब वार्डों की संख्या 236 करने की अधिसूचना जारी किए था तब कांग्रेस और बीजेपी ने विरोध किया था। सरकार के फैसले को नितेश राजहंस सिंह और मनसे के सागर कांतिलाल देवरे ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। अदालत ने दोनों याचिकाओं को खारिज करते हुए नितेश राजहंस सिंह और सागर देवरे पर 25-25 हजार का जुर्माना भी लगाया था।
Eyes on mumbai high court hearing on number of wards of bcm tomorrow
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उमरेड में मामूली विवाद बना कत्ल की वजह, कावरापेठ में सनसनी; मिस्त्री की चाकू मारकर हत्या
May 26, 2026 | 09:42 AMPCOD Clinic Launched: गोंदिया में महिलाओं के लिए शुरू हुए PCOD क्लिनिक, हर बुधवार मिलेगी मुफ्त जांच सुविधा
May 26, 2026 | 09:42 AMMumbai BMC Green Dashboard: मुंबई में हर पेड़ का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, BMC शुरू करेगी ग्रीन डैशबोर्ड
May 26, 2026 | 09:30 AMIsrael Attack: लेबनान में इजरायल का भयंकर हमला, हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर पूरी तरह तबाह
May 26, 2026 | 09:25 AMBade Mangal Upay : आज चौथे बड़े मंगल की शाम करना न भूलें ये महाउपाय, हनुमान जी करेंगे हर अधूरी मनोकामना पूरी
May 26, 2026 | 09:22 AMगोरेगांव मृणालताई गोरे फ्लाईओवर में देरी पर BMC सख्त, ठेकेदार पर रोज 1 लाख जुर्माना
May 26, 2026 | 09:18 AMट्विशा शर्मा केस: CBI ने संभाली जांच की जिम्मेदारी, पति समर्थ और सास गिरीबाला के खिलाफ दर्ज किया केस
May 26, 2026 | 09:16 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM












