पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर खालिद खान और साले शोएब समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, मारपीट का है मामला
Yusuf Pathan In-laws Arrested Mumbai: पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर और साले को मुंबई में गिरफ्तार किया गया है। मारपीट और गंभीर चोट पहुँचाने के मामले में 2 मई तक जेल भेजे गए।
- Written By: अनिल सिंह
Yusuf Pathan In-laws Arrested Mumbai (फोटो क्रेडिट-X)
Yusuf Pathan News: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के मौजूदा सांसद यूसुफ पठान के ससुराल पक्ष के सदस्यों को मुंबई पुलिस ने मारपीट और गंभीर चोट पहुँचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह विवाद मुंबई की एक सड़क पर कार से पानी उछलने जैसी मामूली बात से शुरू हुआ था, जिसने बाद में एक हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने इस मामले में यूसुफ पठान के ससुर खालिद खान और साले शोएब खान समेत तीन लोगों को पकड़कर जेल भेज दिया है।
घटना के अनुसार, शिकायतकर्ता यूसुफ खान की कार से सड़क पर जमा पानी का छींटा वहां से गुजर रहे शोएब खान पर जा गिरा। हालांकि शिकायतकर्ता ने तुरंत इसके लिए माफी मांग ली थी, लेकिन शोएब ने गुस्से में आकर अपशब्द कहे और बांस के डंडे से कार का शीशा तोड़ दिया। जब यूसुफ खान इस घटना की शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन की ओर बढ़ रहे थे, तब आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उन पर दोबारा हमला बोल दिया।
बांस की लाठियों और बेसबॉल बैट से हमला
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि यूसुफ पठान के ससुर खालिद खान, उनके बेटे उमरशाद, शोएब और एक अन्य रिश्तेदार शहबाज पठान ने मिलकर यूसुफ खान और उनके परिवार पर हमला किया। इस हिंसक झड़प के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर बांस के डंडों और बेसबॉल बैट का इस्तेमाल किया। हमले में यूसुफ खान के बहनोई सलमान का हाथ टूट गया, जबकि उनके चाचा जकी अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली पहुंचे NCP विधायक रोहित पवार, जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन को दिया समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
महाराष्ट्रा सरकार का बड़ा फैसला, किसानों का 48 हजार करोड़ का बिजली बिल माफ, 56 लाख किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
संभाजीनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे चरण की तैयारी पूरी, 1,676 हितग्राहियों ने जमा की अनामत राशि
ये भी पढ़ें- नागपुर में गैस एजेंसी ठप, तेल कंपनियों पर लापरवाही के आरोप; प्रशासन से कार्रवाई की मांग
CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई
मुंबई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में हमले की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खालिद खान, उमरशाद और शोएब को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य आरोपी शहबाज पठान फिलहाल फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपियों के खिलाफ मारपीट, दंगा करने और गंभीर चोट पहुँचाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
2 मई तक न्यायिक हिरासत
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें 2 मई 2026 तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फिलहाल तीनों को मुंबई की भायखला और ऑर्थर रोड जेल में रखा गया है। इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक और खेल जगत में चर्चाएं शुरू हो गई हैं, हालांकि अभी तक इस मामले पर सांसद यूसुफ पठान की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
