Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हिंदुओं के खिलाफ वॉटसन की साजिश! अमेरिका से मायानगरी आकर फैलाया जाल, कही ऐसी बात कि खौल जाएगा खून

Illegal Religious Conversion: महाराष्ट्र के भिवंडी में अमेरिकी नागरिक जेम्स वॉटसन समेत तीन लोग अवैध धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार हुए। वॉटसन बिजनेस वीज़ा पर आकर धार्मिक गतिविधियों में लिप्त था।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Oct 05, 2025 | 08:14 PM

हिंदुओं के खिलाफ वॉटसन की साजिश! अमेरिका से मायानगरी आकर फैलाया जाल, कही ऐसी बात कि खौल जाएगा खून

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: महाराष्ट्र के भिवंडी तालुका में अवैध धर्मांतरण के एक मामले में पुलिस ने एक अमेरिकी नागरिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि चिंबिपाड़ा गांव में एक प्रार्थना सभा के दौरान ग्रामीणों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 58 वर्षीय जेम्स वॉटसन भी शामिल है, जो अमेरिका का नागरिक है और फिलहाल ठाणे में रह रहा था। इसके अलावा, पालघर निवासी 42 वर्षीय साईनाथ गणपति सर्पे और 35 वर्षीय चिंबिपाड़ा निवासी मनोज गोविंद कोल्हा के नाम भी इस मामले में सामने आए हैं।

बिजनेस वीजा पर आया था

पुलिस के अनुसार, वॉटसन भारत में बिजनेस वीजा पर आया था, लेकिन इसका इस्तेमाल धार्मिक प्रचार-प्रसार के लिए कर रहा था। तीनों आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 (धार्मिक भावनाएं भड़काने के लिए दुर्भावनापूर्ण कार्य), धारा 302 (जानबूझकर भावनाएं आहत करना), विदेशी नागरिक अधिनियम (वीज़ा नियमों का उल्लंघन), और महाराष्ट्र का 2013 एंटी-ब्लैक मैजिक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीनियर इंस्पेक्टर हर्षवर्धन बर्वे ने बताया कि, “वॉटसन बिजनेस वीजा पर भारत आया था, लेकिन प्रार्थना सभाओं के माध्यम से धर्मांतरण की कोशिश कर रहा था। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।”

शिकायत स्थानीय निवासी ने दर्ज कराई

पुलिस के मुताबिक, यह शिकायत चिंबिपाड़ा निवासी रविनाथ भुरकुट द्वारा दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को मनोज कोल्हा के घर के बाहर एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 35 ग्रामीण एकत्रित हुए थे।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि वॉटसन और उसके सहयोगी धार्मिक पुस्तकों से पाठ करते हुए ईसाई धर्म पर उपदेश दे रहे थे।

‘प्रसाद वाली शराब’ और चमत्कारी दावा

शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपियों ने लोगों से कहा कि हिंदू धर्म अंधविश्वास से भरा हुआ है, जबकि ईसाई धर्म अपनाने से समृद्धि और खुशहाली मिलेगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि बीमारियां ईसा मसीह की प्रार्थना और प्रसाद के रूप में दी गई शराब से दूर हो जाएंगी।

शिकायत में यह गंभीर आरोप भी शामिल है कि आरोपियों ने यह जानना चाहा कि गांव में किन बच्चों को बीमारी है, और चार लड़कियों के नाम लिखकर उन्हें रोके रखा। इसके बाद वॉटसन ने उनके माथे पर हाथ रखकर दावा किया कि वह उन्हें ‘दिव्य शक्ति’ से ठीक कर रहा है।

यह भी पढ़ें- किसानों का खून चूसने वालों को पहचान लिया है! चीनी मिलों ने ठुकराया फडणवीस का फरमान तो भड़क उठे CM

मामले की आगे जांच जारी

पुलिस ने बताया कि घटना की गहराई से जांच की जा रही है, और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों का मकसद और नेटवर्क कितना बड़ा है। अधिकारियों के अनुसार, वॉटसन के धार्मिक गतिविधियों से जुड़े संपर्कों की भी जांच की जा रही है।

Erican national among 3 held for illegal conversion bid of hindus to christian in maharashtra bhiwandi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 05, 2025 | 08:14 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Maharashtra
  • Mumbai

सम्बंधित ख़बरें

1

कर्मचारियों और शिक्षकों को दिवाली से पहले मिले अक्टूबर का वेतन, विधायक अडबाले महाराष्ट्र सरकार से क

2

धान फसलों में करपा रोग का प्रकोप बढ़ा! कृषि विभाग ने किसानों को समय पर नियंत्रण की चेतावनी दी

3

बैंकों में नहीं पार्किंग, सड़कों पर रहते है वाहन, गड़चिरोलीवासियों ने की सुविधा की मांग

4

किसानों का खून चूसने वालों को पहचान लिया है! चीनी मिलों ने ठुकराया फडणवीस का फरमान तो भड़क उठे CM

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.