Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Epstein Files की भारतीय राजनीति में एंट्री, संजय राउत ने मोदी कैबिनेट पर लगाए सनसनीखेज आरोप

Epstein Files को लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। राउत ने दावा किया कि एपस्टीन फाइल्स में मोदी कैबिनेट के मंत्रियों के नाम हैं।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Feb 06, 2026 | 08:07 PM

संजय राउत व पीएम नरेंद्र मोदी (सोर्स: साेशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sanjay Raut Statement On Epstein Files: पूरी दुनिया में तहलका मचाने वाले ‘एपस्टीन फाइल्स’ की गूंज अब भारतीय राजनीति में भी सुनाई देने लगी है। कई देशों के प्रभावशाली नेताओं और उद्योगपतियों के नाम सामने आने के बाद अब शिवसेना (यूबीटी) के नेता और सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राउत ने दावा किया है कि इस विवादास्पद फाइल में मोदी कैबिनेट के मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं तथा उन्होंने कथित रूप से एपस्टीन में शामिल मंत्रियों के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कड़ा कार्रवाई करने की मांग की है। राउत के आरोपों के कारण देश के सियासी गलियारे में खलबली मच गई है।

मुंबई में मीडिया से बातचीत करते हुए संजय राउत ने सीधे तौर पर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि एपस्टीन फाइल्स में प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल के सदस्य भी शामिल हैं। राउत ने विशेष रूप से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम लेते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का इन लोगों से संबंध होने की बात उजागर हुई है। मोदी सरकार इस स्कैंडल में फंसी हुई है। एपस्टीन के साथ इस सरकार के मंत्रियों के कितने ‘मधुर’ संबंध थे, यह अब सबके सामने है।

वीजा नियमों के उल्लंघन का आरोप

सांसद संजय राउत ने अपनी आक्रामक बयानबाजी जारी रखते हुए गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि हरदीप पुरी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एपस्टीन से जुड़े लोगों को भारत आने के लिए वीजा दिलवाया। राउत ने पूछा, “क्या यह सब प्रधानमंत्री मोदी की सहमति के बिना हुआ होगा?” उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री को उन मंत्रियों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए, जिनके नाम इस लिस्ट में आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बिल गेट्स के तलाक का उदाहरण देते हुए कहा कि जब वहां इतनी बड़ी कार्रवाई और बदलाव हो सकते हैं, तो संदिग्ध मंत्रियों को शासन करने का अधिकार कैसे है?

सम्बंधित ख़बरें

Epstein Files: जेफ्री एपस्टीन और कई अन्य दिग्गजों पर नए दस्तावेजों में नरभक्षण के चौंकाने वाले दावे

गांधी, कब्र, नेहरू-इंदिरा और गद्दार…संसद में 97 मिनट बोले PM मोदी, राहुल गांधी ने 4 लाइन में दे दिया जवाब

आज की ताजा खबर 6 फरवरी: राजधानी दिल्ली में सफदरजंग क्षेत्र के पास लगी भीषण आग

‘अहंकारी युवराज ने सिख सांसद को गद्दार कहा, यह पूरे समाज का अपमान’, PM मोदी का राहुल गांधी पर बड़ा प्रहार

राहुल गांधी बोलने में सक्षम

जब राउत से इस मुद्दे पर और अधिक जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा कि मैं इस एपस्टीन फाइल पर फिलहाल ज्यादा नहीं बोलूंगा, क्योंकि हमारे विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस विषय पर बोलने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के सामने सच आना जरूरी है क्योंकि यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नैतिकता और भ्रष्टाचार से जुड़ा है।

यह भी पढ़ें:- क्या यह सिर्फ हादसा था या कोई बड़ी साजिश? अजित पवार प्लेन क्रैश पर सांसद बजरंग सोनावणे के दावे से मचा हड़कंप

पीएम को कांग्रेस से खतरा बताना बकवास

संसद के बजट सत्र के दौरान हो रहे हंगामे और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा कांग्रेस महिला सांसदों के आक्रामक रुख पर जताई गई चिंता को भी राउत ने आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “यह सब बकवास है, हम मोदी के दिल्ली आने से बहुत पहले से संसद में हैं। हमें संसद की आचार संहिता और नियमों का पूरा ज्ञान है। राउत ने आगे कहा, “मोदी को किससे खतरा है? कांग्रेस से? जिस कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी, जेलें काटीं और जिसके योगदान से यह संसद बनी है, उससे खतरा बताना हास्यास्पद और बेबुनियाद है।”

Epstein files sanjay raut allegation modi cabinet hardip puri

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 06, 2026 | 08:07 PM

Topics:  

  • Epstein Files
  • Narendra Modi
  • Sanjay Raut

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.