- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Electric Audit Of Buildings Will Be Done 70 Percent Fire Is Caused By Short Circuit
इमारतों का होगा इलेक्ट्रिक ऑडिट, शार्ट सर्किट से लगती है 70 फीसदी आग
- Written By: प्रभाकर दुबे

मुंबई : मुंबई (Mumbai) में हाईराइज इमारतों में आग (Fire) रोकने के लिए अब इमारतों (Buildings) का फायर ऑडिट (Fire Audit) के साथ इलेक्ट्रिक ऑडिट (Electric Audit ) भी किया जाएगा। इलेक्ट्रिक ऑडिट की अनुमति के लिए राज्य सरकार को पत्र (Letter) लिखा है। बीएमसी (BMC) की स्थायी समिति (Standing Committee) में फायर बाइक के प्रस्ताव पर चर्चा के बाद अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिडे (Additional Commissioner Ashwini Bhide) ने सदस्यों को यह जानकारी दी।
अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि मुंबई फायर ब्रिगेड देश का अत्याधुनिक फायर ब्रिगेड है। अत्याधुनिक फायर सुविधाओं से लैस है, लेकिन मुंबई की डेमेग्राफी बदल रही है। हाईराइज इमारतें आ रही हैं। अग्नि सुरक्षा को लेकर मुंबई में सबसे बड़ी समस्या रिस्पांस टाइम का है। मुंबई के घनत्व के कारण फायर ब्रिगेड का दुर्घटना वाली जगह पर पीक ऑवर में पहुंचने का रिस्पांस टाइम 20 से 30 मिनट है।
सम्बंधित ख़बरें
भोर कांड से महाराष्ट्र में उबाल: मासूम की हत्या पर आक्रोश, रोहित पवार ने उठाई ‘शक्ति कानून’ लागू करने की मांग
‘कुछ भी परमानेंट नहीं’, संजय जाधव के बयान से सियासी हलचल तेज, बगावत के संकेतों ने बढ़ाई अटकलें
महायुति में खींचतान उजागर, 2029 चुनाव पर सस्पेंस, गठबंधन पर सवाल; मंत्री के बयान से हलचल
मुंबई में मजदूर दिवस पर गरजे भाई जगताप, बोले-काले कानूनों के खिलाफ लड़ाई तेज होगी
इलेक्ट्रिक पॉलिसी बनाई जाएगी
केंद्र सरकार के नार्म्स के मुताबिक, रिस्पांस समय 6 से 7 मिनट होना चाहिए, लेकिन यहां की डेमाग्राफी को देखते हुए हम उसे कम नहीं सकते। भिडे ने कहा कि हम पीक ऑवर को बदल नहीं सकते, लेकिन आगजनी से होने वाली मानवीय हानि को कम किया है। भिड़े ने कहा कि मुंबई में आग की घटनाओं में हो रही वृद्धि का मुख्य कारण शार्ट शर्किट है। इस पर अंकुश लगाने के लिए इलेक्ट्रिक ऑडिट होना जरूरी हो गया है। इलेक्ट्रिक वायरिंग से लेकर अन्य प्रकार के उपकरण जो कि आग लगने की बढ़ती घटनाओं को रोकने में कामयाब होंगे इस तरह का उपकरण और अच्छी क्वालिटी की वायरिंग हो जैसे कि आईएसआई मार्क के सामान का उपयोग हो ऐसा नियम होना जरूरी हो गया है। राज्य सरकार से इलेक्ट्रिक पर पॉलिसी बनाने की अनुमति के लिए पत्र लिखा है राज्य सरकार की अनुमति मिलते ही इलेक्ट्रिक पॉलिसी बनाई जाएगी और समय समय पर उसका ऑडिट किया जाएगा। जिससे बढ़ती आग की घटनाओं पर काबू पाया जा सके।
[blockquote content=”मुंबई में ट्रैफिक एक बड़ी समस्या है। समय पर फायर इंजन नहीं पहुंचने पर आग फैल जाती है। बीएमसी अपने सभी 24 वॉर्डों में एक फायर बाइक रखेगी जिसमें 40 लीटर पानी की क्षमता होगी। फायर बाइक मुंबई जैसे शहर के लिए जरूरी है। मुंबई में झोपड़पट्टी में आग बुझाने में आसानी होगी। फायर बाइक कलकत्ता, चेन्नई जैसे शहरों में पहले से उपयोग किया जा रहा है। बाइक से संकरी गलियों में कम समय में पहुंच कर आग बुझाई जा सकती है। ” pic=”” name=”-अश्विनी भिडे, अतिरिक्त आयुक्त, बीएमसी “]
- मुंबई की 140 इमारतों में फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं
- 1526 इमारतों की जांच
- 273 इमारतों को बिजली पानी काटने का नोटिस
- 109 इमारतों में अग्नि सुरक्षा उपकरण लगाने का काम
- 3 के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
- 32 हाईराइज इमारतों में मॉक ड्रिल
Electric audit of buildings will be done 70 percent fire is caused by short circuit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai Pune Expressway Missing Link: मिसिंग लिंक पर लगे जाम से छुटकारा, यात्रियों के लिए खोला रास्ता
May 03, 2026 | 09:13 AMMumbai HSC Result 2026: 90.08% छात्र-छात्राएं पास, लड़कियों ने फिर एक बार मारी छलांग
May 03, 2026 | 08:59 AMJyeshtha Month : ज्येष्ठ माह के पहले रविवार को कर लें ये काम, सूर्यदेव छप्पर फाड़ कर देंगे यश-वैभव!
May 03, 2026 | 08:57 AMनागपुर में सनसनी: नशे में धुत प्रेमी ने चाकू से प्रेमिका की हत्या, पुलिस हिरासत में आरोपी
May 03, 2026 | 08:52 AMदिल्ली के शहादरा में बड़ा हादसा, घर में लगा AC फटा, 9 लोगों की दर्दनाक मौत
May 03, 2026 | 08:46 AMUddhav Thackeray Slams Bachchu Kadu: महाराष्ट्र राजनीति गरमाई, बच्चू कडू को MLC टिकट पर उद्धव का तीखा हमला
May 03, 2026 | 08:45 AM3 मई और 3 दिग्गज मुख्यमंत्री! अशोक गहलोत, उमा भारती और रघुवर दास का जन्मदिन आज; समर्थकों से मांगा ये खास तोहफा
May 03, 2026 | 08:44 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














