नितिन नबीन बने बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी ने पहनाई विजय माला

Nitin Nabin News: नितिन नबीन भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बन गए हैं। भाजपा मुख्‍यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में उनके नाम का ऐलान किया गया।
Nitin Naveen has become the new national president of the BJP
नितिन नबीन, पीएम मोदी
Published on
Updated on

BJP New President Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी में आज एक नए दौर की शुरुआत हुई है। नितिन नबीन को आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। बीजेपी मुख्यालय में जैसे ही मंच से उनके नाम की घोषणा हुई, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन ही एकमात्र उम्मीदवार थे। उनके समर्थन में कुल 37 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनमें प्रधानमंत्री मोदी का प्रस्ताव भी शामिल था। इस तरह वे निर्विरोध रूप से पार्टी के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

नितिन नबीन को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा

नितिन नबीन के बीजेपी अध्यक्ष बनने की खबर से उनके परिवार और करीबी मित्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) के सूत्रों के हवाले से एक अहम जानकारी सामने आई है। बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

नितिन नबीन की वैचारिक पृष्‍ठभूमि परिपक्‍व: जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, आपने (नितिन नबीन) इतनी महान पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली है. आपको बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। जेपी नड्डा ने कहा कि नितिन नबीन मूलत: कार्यकर्ता हैं, उनकी वैचारिक पृष्ठभूमि पर परिपक्व हैं और बहुत ही छोटी उम्र में पांच बार विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में भी विधायक हैं। बिहार सरकार में कई बार मंत्री रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय युवा मोर्चा के महासचिव के रूप में आपको सारे देश का भ्रमण करने का मौका मिला और आपने सारे देश को समझा। आप सिक्किम के प्रभारी रहे और आप छत्तीसगढ़ के भी प्रभारी रहे, जहां आपने BJP सरकार लाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। ऐसे नौजवान, ऊर्जावान, प्रतिभावान व्यक्तित्व ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है. आपको बहुत-बहुत बधाई, बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com