शिंदे ने शाह को सुनाया दुखड़ा, मराठा आरक्षण पर बंद कमरे में 1 घंटे मंथन
Mumbai News: मुंबई दौरे पर आए अमित शाह और उपमुख्यमंत्री शिंदे की 1 घंटे की गुप्त बैठक ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। बैठक में मराठा आरक्षण और निकाय चुनाव पर रणनीति बनी।
- Written By: सोनाली चावरे
अमित शाह, एकनाथ शिंदे (pic credit; social media)
Maharashtra News: गणेशोत्सव के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को अपने परिवार के साथ दो दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी निवास ‘वर्षा’ पर गणपति बाप्पा के दर्शन किए और फिर लालबाग के राजा सहित बांद्रा पश्चिम और अंधेरी पूर्व के प्रमुख गणेश मंडलों में जाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे अपने परिवार के साथ गुजरात स्थित गृह क्षेत्र के लिए रवाना हो गए।
हालांकि, गणेश दर्शन के लिए ‘वर्षा’ जाने से पहले शाह ने सह्याद्री अतिथिगृह में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। यह बैठक करीब एक घंटे तक चली और इसमें मराठा आरक्षण आंदोलन तथा आगामी नगर निकाय चुनावों पर विस्तार से चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, शिंदे ने इस दौरान अपनी राजनीतिक स्थिति और चुनौतियों के बारे में शाह को अवगत कराया और अपना “दुखड़ा” सुनाया।
शिंदे के विमान से गए गुजरात
मुंबई दौरा पूरा करने के बाद शाह परिवार सहित गुजरात लौटने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। लेकिन वहां उनके सरकारी विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली। उसी समय उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का चार्टर्ड प्लेन एयरपोर्ट पर मौजूद था, क्योंकि उन्हें भी पुणे जाना था। ऐसे में शिंदे ने तुरंत शाह और उनके परिवार को अपने विमान से गुजरात जाने का प्रस्ताव दिया। इसके बाद शाह शिंदे के विमान से रवाना हुए।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में बंद हुए कई Petrol Pump, महंगाई में कमर तोड़ने के लिए आज फिर से बढ़ गई पेट्रोल की कीमत
अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगे केमिस्ट, 12.50 लाख व्यापारियों पर संकट
Ashok Kharat Money Laundering: विदेश भागने की फिराक में था ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात, SIT जांच में बड़ा खुलासा
Nagpur Weather: 45°C के टॉर्चर के साथ भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें नागपुर में आज के मौसम का पूरा हाल
आरक्षण पर विशेष चर्चा
दरअसल, शाह का यह दौरा मुख्य रूप से गणेशोत्सव दर्शन के लिए था, लेकिन मुंबई में चल रहे मराठा आरक्षण आंदोलन ने भी उनका ध्यान खींचा। शुक्रवार रात उन्होंने सह्याद्री गेस्ट हाउस में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से आंदोलन की स्थिति की जानकारी ली थी। अगले दिन उपमुख्यमंत्री शिंदे के साथ हुई बैठक में इसी विषय पर गहन चर्चा हुई।
राजनीतिक हलकों में इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि आने वाले नगर निकाय चुनाव और मराठा आरक्षण दोनों ही महाराष्ट्र की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।
