नितिन नबीन का भाजपा अध्यक्ष बनना ऐतिहासिक, एकनाथ शिंदे बोले- संगठन में पीढ़ीगत बदलाव का नया अध्याय शुरू
Nitin Nabin BJP President: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नितिन नबीन को भाजपा का सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर ऐतिहासिक बताया। उन्होंने इसे पीढ़ीगत बदलाव कहा।
- Written By: आकाश मसने
पीएम मोदी के साथ भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष व महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Eknath Shinde On Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को नितिन नबीन के रूप में अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनकर सियासत में एक नई लकीर खींच दी है। इस नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसे ‘पीढ़ीगत बदलाव’ का प्रतीक बताया और उम्मीद जताई कि नबीन के नेतृत्व में एनडीए और मजबूत होगा।
भाजपा में युवा शक्ति का नया दौर
भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में मंगलवार का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया, जब नितिन नबीन को औपचारिक रूप से पार्टी की कमान सौंपी गई। वह भाजपा के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। एकनाथ शिंदे ने इस ऐतिहासिक अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह केवल एक नियुक्ति नहीं है, बल्कि पार्टी के भीतर एक बड़े संगठनात्मक परिवर्तन का संकेत है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए अपनी शुभकामनाएं साझा कीं।
भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री. @NitinNabin जी को हृदय से बधाई! भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर नियुक्त होते ही नितीन नवीन जी एक नया इतिहास रच चुके हैं। यह मात्र एक पदग्रहण नहीं है, बल्कि पार्टी में पीढ़ीगत परिवर्तन का एक… — Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) January 20, 2026
सम्बंधित ख़बरें
संदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
सुनेत्रा का मास्टर स्ट्रोक: राकांपा में जिम्मेदारी का बंटवारा, पार्थ को मुंबई-दिल्ली, जय संभालेंगे पुणे
नागपुर: भारत दुर्गा मंदिर का भव्य भूमि पूजन, मोहन भागवत और गडकरी की मौजूदगी में बागेश्वर बाबा ने दिया बड़ा बयान
मीरा-भाईंदर: टेंबा अस्पताल में एक्सपायरी दवाओं का बड़ा घोटाला उजागर, मंत्री सरनाईक का सख्त एक्शन
प्रधानमंत्री के विजन को मिलेगी नई गति
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का मानना है कि नितिन नबीन की ऊर्जा और विजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ को धरातल पर और तेजी से उतारने में सहायक होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि नबीन की नियुक्ति राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा की स्थिति को और अधिक सशक्त बनाएगी। शिंदे के अनुसार, यह पार्टी के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है जो आधुनिक भारत की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करता है।
यह भी पढ़ें:- …तो पलट सकता है सारा गेम, BJP क्यों नहीं चाहती शिवसेना का मेयर? SC के फैसले पर टिका है पार्टी का भविष्य!
शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन और भविष्य की चुनौतियां
शिंदे ने विश्वास जताया कि गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और मार्गदर्शन में नबीन पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि नबीन न केवल भाजपा की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाएंगे, बल्कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के कुनबे को भी अधिक एकजुट और शक्तिशाली बनाएंगे।
भाजपा के इस रणनीतिक कदम को आगामी चुनावों और युवाओं को पार्टी से जोड़ने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। शिंदे ने अंत में कहा कि नितिन नबीन का नेतृत्व भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रचने की क्षमता रखता है।
