Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एकनाथ शिंदे ने हिमंता बिस्वा सरमा को दी शुभकामनाएं, बोले- अमित शाह की रणनीति और PM मोदी के जादू ने रचा इतिहास

Himanta Biswa Sarma Oath-Taking Ceremony: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने हिमंता बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने असम की जीत को विकास और डबल इंजन सरकार की जीत बताया।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: May 12, 2026 | 01:02 PM

एकनाथ शिंदे व हिमंता बिस्वा सरमा (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Eknath Shinde Congratulates Himanta Biswa Sarma: असम में हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व वाले NDA गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 126 में से 102 सीटें जीती। खास बात यह है कि असम में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार बनी है। शपथ ग्रहण के बाद हिमंता बिस्वा सरमा को तमाम दलों के राजनेताओं द्वारा शुभकामनाएं दी जा रही है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी हिमंता को शुभकामनाएं दी है।

दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बनने पर हिमंता बिस्वा सरमा को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बधाई दी है। शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए एकनाथ शिंदे सोमवार रात गुवाहाटी पहुंचे थे और आज कार्यक्रम में शामिल भी हुए।

पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत जताया भरोसा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि असमवासी खुश हैं। असम में ऐतिहासिक हैट्रिक लगाते हुए NDA ने 102 सीटों पर जीत हासिल की है। असम की जनता का मैं अभिनंदन करता हूं। हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मैं उनका भी अभिनंदन करता हूं। असम की जनता ने पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत और डबल इंजन की सरकार पर भरोसा जताया है।

सम्बंधित ख़बरें

PM मोदी और CM मोहन की अपील की उड़ी धज्जियां, 100 गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचे बीजेपी नेता

MP Congress Strategy: पंचायत चुनाव में कांग्रेस की नई रणनीति ,प्रत्याशियों को मिलेगा पार्टी का ‘सीधा समर्थन’

दिखने लगा पीएम मोदी और सीएम मोहन की अपील का असर, ई-रिक्शा से पदभार ग्रहण करने पहुंचे सत्येंद्र भूषण

हिमंता बिस्व सरमा दूसरी बार बने असम के सीएम, एनडीए के तीसरे कार्यकाल का भव्य आगाज

एकनाथ शिंदे ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति जैसे पश्चिम बंगाल में काम आई, वैसे ही असम पर भी काम आई। बंगाल और असम की जीत बहुत ही मायने रखती है। बीते पांच सालों में असम में जो विकास हुआ है, जनता ने इसी मुद्दे पर मतदान किया है। मैं असम की जनता को धन्यवाद देता हूं। पीएम मोदी के नेतृत्व में हिमंता बिस्वा सरमा को असम का और विकास करने का मौका मिला है।

मां कामाख्या देवी का आशीर्वाद लिया

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि मां कामाख्या देवी का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि असम और महाराष्ट्र का एक पुराना नाता है। चार साल पहले इसी होटल में हम लोग रुके थे। हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी टीम का योगदान उस वक्त भी रहा। यहां से जानकर महाराष्ट्र की जनता के अनुरूप महायुति गठबंधन की सरकार बनी थी। विकास के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र 2030 तक बनेगा 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी, CM फडणवीस ने CII Summit 2026 में पेश किया मास्टरप्लान

उन्होंने कहा कि इस बार भी मां कामाख्या देवी का आशीर्वाद हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार को मिला है। असम के कानून व्यवस्था में और सुधार होगा। लोगों को रोजगार मिलेगा और यहां का विकास होगा।

Eknath shinde congratulates himanta biswa sarma assam cm oath ceremony guwahati

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2026 | 01:02 PM

Topics:  

  • Assam
  • BJP
  • Eknath Shinde
  • Himanta Biswa Sarma
  • Shiv Sena

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.