Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मीरारोड को मिली नई धार्मिक पहचान, जरीमरी झील पर स्थापित हुई 51 फीट ऊंची भगवान विट्ठल की प्रतिमा

51 Feet Lord Vitthal Statue Inauguration: निर्जला एकादशी पर मीरारोड के जरीमरी झील परिसर में 51 फीट ऊंची भगवान विट्ठल प्रतिमा का अनावरण हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से दर्शन किए।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jun 26, 2026 | 06:36 PM

51 फीट ऊंची भगवान विट्ठल की प्रतिमा (फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Lord Vitthal Statue Inauguration At Miraroad: निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर काशीमीरा स्थित जरीमरी झील परिसर में 51 फीट ऊंची भगवान विट्ठल की भव्य प्रतिमा का अनावरण श्रद्धा और भक्ति के माहौल में किया गया। ताल-मृदंग, अभंग, हरिनाम संकीर्तन और “जय हरि विट्ठल” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने समारोह की भव्यता में चार चांद लगा दिए।

यह प्रतिमा महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री एवं मीरा- भाईंदर के जनप्रतिनिधि प्रताप सरनाईक की परिकल्पना पर स्थापित की गई है। उनका उद्देश्य उन वारकरी श्रद्धालुओं को विट्ठल दर्शन का अवसर उपलब्ध कराना है, जो विभिन्न कारणों से पंढरपुर की यात्रा नहीं कर पाते। इसी भावना के साथ ‘भाव तिथे देव’ की परंपरा को साकार करते हुए मीरारोड में विट्ठल का यह भव्य स्वरूप स्थापित किया गया।

मंत्री प्रताप सरनाईक ने क्या कहा?

समारोह के दौरान वारकरी भजन मंडलों ने पारंपरिक अभंग, हरिनाम संकीर्तन और कीर्तन की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं, जिससे जरीमरी माता मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूब गया। ताल, मृदंग और झांझ की मधुर ध्वनि के बीच ‘जय हरि विट्ठल’ के जयघोष लगातार गूंजते रहे। भगवान विट्ठल की 51 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा के दर्शन करते ही अनेक श्रद्धालु भावुक हो उठे और श्रद्धा से नतमस्तक होकर पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में उपस्थित वारकरी समाज के सदस्यों ने इसे आस्था और भक्ति का ऐतिहासिक क्षण बताया।

सम्बंधित ख़बरें

विधानसभा में गूंजा खाद्य मिलावट का मुद्दा, सुधीर मुनगंटीवार ने FDA में रिक्त पद भरने की उठाई मांग

Mira Road: बिना एक्सीडेंट अचानक खुला कार का एयरबैग, 25 साल के युवक की मौत, बैठे-बैठे घुट गया दम

पुणे जिले में 121 ब्लैक स्पॉट चिह्नित, सड़क हादसे रोकने के लिए प्रशासन ने शुरू किया विशेष अभियान

प्रदूषण से कब मिलेगी चंद्रपुर को राहत? विधायक मुनघंटीवार ने विधान सभा में उठाया मुद्दा

समारोह में परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के पिछले लगभग 18 वर्षों से वारकरी समाज के लिए किए गए योगदान का भी विशेष उल्लेख किया गया। अखंड हरिनाम सप्ताह, हरिपाठ, कीर्तन-प्रवचन, वारकरी शिक्षा संस्थानों को सहयोग, वारकरी भवनों के निर्माण, भजन सामग्री उपलब्ध कराने तथा सामुदायिक मंदिरों के विकास जैसे अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यों में उनके सतत सहयोग की सराहना की गई।

यह भी पढ़ेः- ठाणे में युवा उद्यमी की अनूठी पहल; शादी में खर्च करने की जगह नेत्रहीनों के लिए रोजगार पर किया खर्च

हजारों श्रद्धालुओं की रही मौजूदगी

समारोह में शिवसेना के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, वारकरी समाज के प्रतिनिधि और हजारों श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि जरीमरी झील परिसर में स्थापित भगवान विट्ठल की 51 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा भविष्य में मीरा-भाईंदर की नई धार्मिक पहचान बनेगी। उनका मानना है कि यह स्थल वारकरी श्रद्धालुओं और अन्य भक्तों के लिए प्रमुख आस्था केंद्र के रूप में विकसित होगा तथा धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।

51 feet lord vitthal statue inauguration at miraroad on nirjala ekadashi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2026 | 06:36 PM

Topics:  

  • maharashtra government news
  • Maharashtra News
  • Ministry of Road Transport and Highways
  • Pratap Sarnaik
  • Shiv Sena
  • Thane
  • Thane News
  • Vitthal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.