- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ekanth Shinde On Birth Anniversary Of Shiv Sena Founder Balasaheb Thackeray
अभी तो नापी है मुठ्ठीभर…बालासाहेब ठाकरे की जयंती पर चले शब्द बाण, बोले एकनाथ शिंदे- ना घर का…
महाराष्ट्र में बालासाहेब ठाकरे की जयंती के अवसर पर दोनो शिवसेना में जमकर शब्द बाण चले। इस दौरान एकनाथ शिंदे ने बालासाहेब के स्मारक पर जाने के अधिकार पर भी बात की।
- Written By: प्रिया जैस

बालासाहेब ठाकरे की जयंती पर एकनाथ शिंदे (सौजन्य-एक्स @Shivsenaofc)
मुंबई: शिवसेना के जनक बालासाहेब ठाकरे की जयंती के अवसर पर दोनो शिवसेना के बीच शब्दों के बाण चले। इस दौरान बीकेसी मैदान में शिवोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसा।
एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने बालासाहेब ठाकरे के विचार और आदर्श छोड़ दिए है। “ना घर का ना घाट का” जैसी उनकी हालत हो गई है। शिवसेना यूबीटी पर हमला बोलते हुए कहा उद्धव ठाकरे ने अपनी भूमिका बदल ली है। अब वह अपने दम पर बीएमसी चुनाव लड़ने की बात कह रहे है लेकिन उनके कलई में ताकत भी है? घर में बैठ कर वे कैसे चुनाव लड़ सकते है?
स्मारक में जाने का नहीं है अधिकार
उन्होंने बालासाहेब ठाकरे के स्मारक के बारे में आगे कहा कि मुंबई में बालासाहेब ठाकरे का स्मारक बन रहा है लेकिन क्या उद्धव ठाकरे को बालासाहेब ठाकरे के स्मारक में जाने का अधिकार है? अगर उन्हे इस स्मारक में जाना है तो उद्धव ठाकरे को बालासाहेब के सामने पहले नाक घिसनी होगी तभी उनको ये अधिकार मिलेगा। शिवसेना (यूबीटी) 98 सीटों पर लड़कर 20 सीटें जीतीं और हमने 80 सीटों पर लड़कर 60 सीटों पर जीत हासिल की तो बताओ असली शिवसेना किसकी है?
सम्बंधित ख़बरें
मंत्री-विधायक भी बनें कार्यकर्ता, शिंदे ने पुणे कार्यकारिणी को किया बर्खास्त, नई रणनीति से बदलेंगे समीकरण
शिवसेना में बड़े बदलाव की तैयारी! एकनाथ शिंदे ने कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी, बोले- काम करो या पद छोड़ो
मुंबईकरों को मिली 2 नई मेट्रो की सौगात; दहिसर-काशीगांव, डायमंड गार्डन-मंडाले रूट का CM फडणवीस ने किया लोकार्पण
मुंबई का सफर हुआ और भी आसान! CM फडणवीस ने मेट्रो लाइन-9 को दी हरी झंडी, कल से दौड़ेगी ट्रेनें
अभी तो नापी है मुठ्ठीभर जमीन
एकनाथ शिंदे ने कहा, जहां गांव, वहां शिवसेना का अभियान चलाओ, जहां घर वहां शिवसैनिक इसके लिए काम करेंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सीएम शिंदे ने शेरो शायरी भी की। उन्होंने उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए कहा, अभी तो नापी है मुट्ठीभर जमीन, अभी आसमान बाकी है।
उद्धव ठाकरे ने वोटिंग मशीन का राग अलापा
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को ललकारते हुए चुनौती दी। उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की जयंती के अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार को बैलेट पेपर पर चुनाव कराने की चुनौती भी दी।
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्वव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला किया और कहा कि जो कोई भी सांप्रदायिक विद्वेष फैलाता है, वह “हिंदू नहीं हो सकता”, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी का ‘हिंदुत्व’ “साफ” है।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
उद्धव ठाकरे ने कहा, “अगर आपको थोड़ी भी शर्म है, तो ईवीएम को किनारे रखें और बैलेट पेपर से चुनाव कराएं। जो कोई भी हिंदू-मुस्लिम दुश्मनी फैलाता है, वह हिंदू नहीं हो सकता। हमारा हिंदुत्व स्वच्छ है।” बता दें कि, 2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) की बड़ी हार हुई थी, जो खुद 20 सीटों पर सिमट गई, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति ने 235 सीटों के साथ शानदार जीत दर्ज की।
Ekanth shinde on birth anniversary of shiv sena founder balasaheb thackeray
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














