Mumbai: लोढ़ा डेवलपर्स केस में 14 ठिकानों पर ईडी की रेड, भारी वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा
Mumbai News: ईडी ने लोढ़ा डेवलपर्स धन शोधन जांच में मुंबई के 14 ठिकानों पर छापे मारकर 59 करोड़ रुपये की चल संपत्ति, दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए। जांच में बड़े वित्तीय घोटाले के संकेत मिले हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
लोढ़ा डेवलपर्स (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लोढ़ा डेवलपर्स लिमिटेड के पूर्व निदेशक राजेंद्र नरपतमल लोढ़ा और अन्य के खिलाफ कथित धन शोधन जांच में नकदी, बैंक बैलेंस और सावधि जमा सहित लगभग 59 करोड़ रुपये की चल संपत्ति जब्त कर ली है।
इसके साथ ही, कई करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियों के विवरण, आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और विवरण भी जब्त कर लिया है। ईडी ने चल रही जांच के तहत मुंबई में 14 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था।
जांच लोढ़ा और अन्य के खिलाफ मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी। जिसमें कथित धोखाधड़ी, आधिकारिक पद का दुरुपयोग, संपत्ति की अनधिकृत विक्री और झूठे दस्तावेज तैयार करने के आरोप थे।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
सात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
कृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
जिससे सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनी की 100 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। जांच से पता चला कि लोढ़ा कथित तौर पर निदेशक मंडल की मंजूरी के चिना, कंपनी के स्व्वामित्व वाली अचल संपत्तियों को कम कीमत पर।
ये भी पढ़ें :- Marathwada में 10 महीनों में 899 किसान आत्महत्या, सरकारी मदद पर सवाल
14 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था ईडी ने
- प्रॉक्सी संस्थाओं और सहयोगियों की अनधिकृत स्व्प से बेचवार, हस्तांतरित करके कंपनी के छन और परिस्थतियों को इधर-उधर करने में शामिल था। उन पर कथित तौर पर बढ़ी हुई कीमतों पर जमीन खरीदने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) तैयार करने, विक्रेताओं के माधाम से अतिरिक्त राशि को नकदी के रूप में निकालने और इस तरह कंपनी के धन का कथित रूप से दुरुपयोग करने का भी आरोप था।
- ईडी ने आगे कहा कि लीदा ने संबंधित व्यक्तियों सहयोगियों और सरथाओं के साथ मिलकर इन धोखाधड़ी गतिविधियों के माध्यम से कवित रूप से संपत्ति अर्जित की, जिससे लोढ़ा डेवलपर्स लिमिटेड को गलत तरीके से काफी नुकसान हुआ है।
