85 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की बड़ी कार्रवाई, लोढ़ा डेवलपर्स के पूर्व निदेशक राजेंद्र लोढ़ा गिरफ्तार
Enforcement Directorate Money Laundering: 85 करोड़ रुपये के कथित धनशोधन मामले में ईडी ने रियल एस्टेट कंपनी के पूर्व निदेशक को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रवर्तन निदेशालय (pic credit; social media)
Lodha Developers Director Arrest Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रियल एस्टेट कंपनी लोढ़ा डेवलपर्स लिमिटेड के पूर्व निदेशक राजेंद्र लोढ़ा को 85 करोड़ रुपये के कथित धनशोधन मामले में औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बृहस्पतिवार को की गई, जिससे रियल एस्टेट क्षेत्र में हलचल मच गई है।
पुलिस केस के आधार पर शुरू हुई जांच
ईडी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जांच की शुरुआत मुंबई पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले के आधार पर की गई थी। एजेंसी ने आरोपों की वित्तीय परतों और लेनदेन की विस्तृत जांच के बाद यह कार्रवाई की।
पहले से न्यायिक हिरासत में आरोपी
जानकारी के अनुसार राजेंद्र लोढ़ा को पिछले साल सितंबर में अपराध शाखा ने एक अलग मामले में गिरफ्तार किया था और तब से वे न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी ने औपचारिक गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी कर धनशोधन से जुड़े पहलुओं की जांच तेज कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: चेंबूर स्कूल बस हादसे के बाद BMC का बड़ा एक्शन! तीन अधिकारी निलंबित, 8 दिन में जांच रिपोर्ट
Maharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
चेंबूर स्कूल बस हादसे में BMC की बड़ी गाज; सब-इंजीनियर सस्पेंड, विभागीय जांच और कड़े एक्शन के आदेश
ये भी पढ़ें :- मुंबई मेट्रो में डिजिटल टिकटिंग का बढ़ता चलन, लाइन 2ए और 7 पर 70% यात्री अब ऑनलाइन
विशेष अदालत में पेशी और आगे की प्रक्रिया
आरोपी को धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत में पेश किया गया। प्रक्रिया के तहत उन्हें शुक्रवार को पहली हिरासत के लिए ईडी अदालत में फिर पेश किया जाएगा। जांच एजेंसी का कहना है कि मामले में वित्तीय लेनदेन और अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच जारी है।
