ठाणे से नवी मुंबई एयरपोर्ट तक आसान सफर, 6392 करोड़ की एलिवेटेड रोड परियोजना को हरी झंडी
Mumbai News: ठाणे-नवी मुंबई एयरपोर्ट को जोड़ने वाली 25.2 किमी एलिवेटेड रोड को मंजूरी मिली है। तीन साल में पूरा होने वाला प्रोजेक्ट यात्रियों को तेज व सुगम कनेक्टिविटी देगा।
- Written By: सोनाली चावरे
ठाणे से नवी मुंबई हवाई अड्डे तक नई एलिवेटेड सड़क (pic credit; social media)
Maharashtra News: ठाणे से नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचना अब और आसान होगा। सिडको ने 25.2 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड परियोजना की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार कर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपी थी, जिसे मंजूरी मिल गई है। लगभग 6392 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क तीन साल में पूरी करने का लक्ष्य है।
यह एलिवेटेड रोड धन निरंकारी चौक के पास पाटनी मैदान से वाशी पाम बीच रोड तक बनेगी। इसमें 6 लेन (3-3 लेन दोनों तरफ) होंगी। सड़क पर छह प्रमुख इंटरचेंज होंगे – कोपरी-पाटनी ब्रिज, ऐरोली-घनसोली, घाटकोपर-कोपरखैरने, सायन-पनवेल राजमार्ग, पाम बीच रोड और उल्वे कोस्टल रोड।
तेज और सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी
दिसंबर से नवी मुंबई एयरपोर्ट से यात्री उड़ानें शुरू होने वाली हैं, ऐसे में ठाणे, कल्याण, डोंबिवली और भिवंडी जैसे क्षेत्रों की सड़कों पर दबाव बढ़ने की संभावना है। इस नई सड़क से यात्रियों को तेज और सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
3 साल से फरार मकोका का कुख्यात आरोपी सुमित सावंत गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच ने खारघर में घेराबंदी कर दबोचा
चंद्रपुर में MIM पार्षद अजहर शेख पर हमले का मामला, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई
स्कूल के ठीक सामने चल रहा था वेश्यावृत्ति का रैकेट! मीरा रोड के ‘ANK लग्जरी सैलून एंड स्पा’ पर पुलिस का छापा
20 दिन बाद मुंबई-पुणे रेल मार्ग पूरी तरह बहाल, कर्जत-लोनावला घाट की तीसरी लाइन शुरू, यात्रियों को राहत
इसे भी पढ़ें- मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, इंडिगो एयरबस A-321 का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया
सिडको प्रबंध निदेशक विजय सिंघल ने बताया कि इस परियोजना की योजना तैयार करने के लिए एक अर्बन मास ट्रांजिट कंपनी को नियुक्त किया गया था। अब सरकार ने इसे हरी झंडी दे दी है और सलाहकार व ठेकेदार की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
लोकल ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ेगी
उधर, उरण विधायक महेश बाल्दी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और उरण-बेलापुर-नेरुल मार्ग पर लोकल ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने की मांग की। रेल मंत्री ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मौजूदा 40 के स्थान पर 10 और ट्रेनों के फेरों को बढ़ाने का आश्वासन दिया।
