Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai News: संभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी को मिला मुख्यमंत्री सम्मान, 100 दिवसीय सुधारना अभियान में शानदार प्रदर्शन

राज्य शासन की "100 दिनों की कार्यालयीन सुधारना मुहिम" के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नागपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों आज मुंबई के मंत्रालय में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: May 07, 2025 | 09:12 PM

संभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी को मिला मुख्यमंत्री सम्मान (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: राज्य शासन की “100 दिनों की कार्यालयीन सुधारना मुहिम” के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नागपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों आज मुंबई के मंत्रालय में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार संभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री फडणवीस की दूरदृष्टि के अंतर्गत यह मुहिम शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में अनुशासन लाना, नागरिकों के कार्यों को तेज़ी से पूरा करना और प्रशासन व जनता के बीच विश्वास को सशक्त करना था।

गडचिरोली के पुलिस अधीक्षक निलोत्पल- नागपुर के एसपी हर्ष पोद्दार को भी द्वितीय पुरस्कार

इस अभियान के पहले चरण का मूल्यांकन 1 मई 2025 को पूरा हुआ, जिसमें 9 श्रेणियों में कुल 37 उत्कृष्ट कार्यालयों को पुरस्कृत किया गया। इसमें नागपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय को 100 में से 62.29 अंकों के आधार पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेश कुमार, और विभिन्न विभागों के मंत्री व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस समारोह में नागपुर क्षेत्र से अन्य कई अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

चंद्रपुर जिलाधिकारी विनय गौड़ा को राज्य में प्रथम पुरस्कार

नागपुर जिला परिषद को 100 में से 75.83 अंक प्राप्त हुए। चंद्रपुर जिलाधिकारी को 100 में से 84.29 अंक मिले और वह “सर्वोत्तम जिलाधिकारी” की श्रेणी में पहले स्थान पर रहे। गडचिरोली व नागपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालयों को 100 में से 80 अंक प्राप्त हुए। भारतीय गुणवत्ता परिषद (Quality Council of India) ने इस मुहिम का मूल्यांकन 10 प्रमुख मानदंडों पर किया, जैसे कि वेबसाइट की कार्यक्षमता, कार्यालय सुविधाएं, शिकायत निवारण प्रणाली, नागरिक सेवाओं की सुगमता और तकनीकी उपयोग।

Akola News: संतरा फसल बीमा के भुगतान में कंपनी कर रही टालमटोल…

नागपुर जिला परिषद के सीईओ विनायक महामुनी को द्वितीय स्थान

राज्य के 48 विभागों ने इस मुहिम के अंतर्गत कुल 902 रणनीतिक लक्ष्य निर्धारित किए थे, जिनमें से 706 (78%) लक्ष्य पूर्ण रूप से हासिल कर लिए गए हैं। शेष 196 लक्ष्यों पर काम जारी है। 48 में से 12 विभागों ने 100% लक्ष्य प्राप्त किए हैं, जबकि 18 विभागों ने 80% से अधिक लक्ष्य हासिल किए हैं। यह मुहिम राज्य प्रशासन में एक नई कार्यसंस्कृति और पारदर्शिता लाने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो रही है।

Divisional commissioner vijayalakshmi bidri received chief minister award excellent performance in sudharana abhiyan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 07, 2025 | 09:12 PM

Topics:  

  • davendra Fadnavis
  • Eknath Shinde
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

BMC चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे ने खेला बड़ा दांव! इन मेगा प्रोजेक्ट्स का किया ऐलान

2

बहू तेजस्वी के BJP में शामिल होने पर भावुक हुए ससुर विनोद घोसालकर, बोले- आज अभिषेक होता तो…

3

मुंबई की ‘भीड़’ में घिरे KL राहुल! पत्नी आथिया शेट्टी भी थीं साथ, जैसे-तैसे कर छुड़ाई जान- VIDEO

4

Sambhajinagar: प्रभाग 1 से 29 तक की फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित, चुनावी तैयारियां तेज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.