जनगणना 2027 के संबंध में आयोजित एक स्टेट-लेवल कॉन्फ्रेंस में मौजूद जनगणना कमिश्नर मृत्युंजय कुमार नारायण व अन्य अधिकारी (सोर्स: सोशल मीडिया)
India Census 2027: महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने जनगणना 2027 को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा 2027 में प्रस्तावित जनगणना पूरी तरह डिजिटल पद्धति से की जाएगी। राज्य स्तरीय सम्मेलन में मृत्युंजय कुमार नारायण ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह जनगणना अचूक, पारदर्शी और राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।
रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना कमिश्नर मृत्युंजय कुमार नारायण ने यह अपील जनगणना 2027 के संबंध में आयोजित एक स्टेट-लेवल कॉन्फ्रेंस में की। उन्होंने इसे विकास नियोजन की आधारशिला बताते हुए समय पर कार्य पूरा करने का आह्वान किया।
नारायण ने कहा कि जनगणना के आंकड़े लोकसभा-विधानसभा क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण, वित्त आयोग की सिफारिशों और केंद्र व राज्यों की योजनाओं का आधार हैं। 2011 के बाद 16 वर्षों में हो रही इस जनगणना में आंकड़ों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना सर्वोपरि है।
#जनगणना हा विकास नियोजनाचा भक्कम पाया आहे. जनगणना २०२७ डिजिटल पद्धतीने होणार असून ती अचूक, पारदर्शकपणे करताना राष्ट्रीय मानकांचे पालन करून वेळेत पूर्ण करण्यासाठी यंत्रणांनी सज्ज व्हावे, असे आवाहन महारजिस्ट्रार व जनगणना आयुक्त मृत्युंजयकुमार नारायण यांनी जनगणना २०२७ च्या अनुषंगाने… pic.twitter.com/lHw2xAdnx0 — MAHARASHTRA DGIPR (@MahaDGIPR) February 18, 2026
महाराष्ट्र के मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह डिजिटल जनगणना अधिक पारदर्शी होगी। इससे प्राप्त आंकड़े आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक होंगे। लगभग 2.64 लाख गणनाकर्ता मोबाइल उपकरणों से सीधे केंद्रीय प्रणाली में आंकड़े दर्ज करेंगे, जिससे विलंब नहीं होगा। नागरिकों के लिए स्व-गणना की सुविधा भी होगी।
यह भी पढ़ें:- AI Impact Summit 2026: CM फडणवीस ने Google DeepMind और Meta प्रमुखों से की खास चर्चा
अतिरिक्त मुख्य सचिव सीमा व्यास ने जानकारी दी कि जनगणना के पहले चरण में घरों की सूची और गणना 16 मई से 14 जून 2026 तक होगी। इससे पूर्व 1 से 15 मई 2026 तक नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि डिजिटल प्रक्रिया से त्रुटियां कम होगी।
सह्याद्री स्टेट गेस्ट हाउस में हुई कॉन्फ्रेंस को रजिस्ट्रार जनरल और सेंसस कमिश्नर मृत्युंजय कुमार नारायण और चीफ सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस सिस्टम के जरिए गाइड किया। इस कॉन्फ्रेंस में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सीमा व्यास, डायरेक्टर और चीफ प्रिंसिपल सेंसस ऑफिसर, डॉ. निरुपमा जे डांगे के साथ डिविजनल कमिश्नर, डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर, म्युनिसिपल कमिश्नर और संबंधित अधिकारी मौजूद थे।