- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Dharavi Land Not Given To Adani Minister Ashish Shelar Made Statement In Assembly
Dharavi: पात्र झुग्गीवासियों को धारावी में और अपात्र को…विधानसभा में मंत्री आशीष शेलार का बड़ा बयान, बोले- एक इंच भी…
मुंबई का धारावी प्रोजेक्ट हमेशा से विवादों के घेरे में आया है। इस परियोजना को लेकर मंत्री आशीष शेलार ने बड़ा बयान दिया। विधानसभा में उठे धारावी मुद्दे पर उन्होंने कहा धारावी में एक इंच भी जमीन अडाणी को नहीं दिया गया।
- Written By: प्रिया जैस

आशीष शेलार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार ने शुक्रवार को सरकार की ओर विधानसभा में धारावी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ‘धारावी पुनर्विकास’ मुंबई की एकमात्र परियोजना है, जिसके तहत अपात्र झोपड़पट्टी वासियों को भी घर उपलब्ध कराए जा रहे हैं लेकिन धारावी में एक इंच भी जमीन अडाणी को नहीं दी गई है।
विधानसभा में पेश विधेयक संख्या 293 पर हुई बहस के दौरान धारावी के संबंध में सदस्यों द्वारा उठाए गए विभिन्न संदेहों और प्रश्नों का जवाब देते हुए मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि धारावी की कुल 430 एकड़ भूमि में से 37 प्रतिशत भूमि मुंबईवासियों को खेल के मैदान, मनोरंजन मैदान आदि के लिए खुली जगह के रूप में उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह झूठ और असत्य है कि धारावी की जमीन अडाणी को दे दी गई है।
मंत्री आशीष शेलार का बयान
लेकिन जो लोग यह दावा करते हैं कि धारावी की जमीन अडाणी को दे दी गई, क्या उन्हें यह नहीं पता कि धारावी की सारी जमीन राज्य सरकार द्वारा स्थापित धारावी पुनर्विकास प्राधिकरण (डीआरपी) नामक कंपनी के स्वामित्व में है। इसी के साथ उन्होंने आरोप लगानेवालों को चुनौती देते हुए कहा कि मुझे अडाणी के नाम जमीन का एक सातबारा (मालिकाना हक साबित करनेवाले दस्तावेज) दिखाओ।
सम्बंधित ख़बरें
BMC स्कूलों में बच्चों के पास बैठने को बेंच नहीं, और अफसरों के लिए 79 लाख के फर्नीचर? मुंबई में सियासी संग्राम
मुंबई: मलाड के दंगाइयों के घर पर चला बुलडोजर, आरोपी पर ड्रग्स तस्करी का भी आरोप
चुप हो जाओ, कैमरा चालू है! मेट्रो उद्घाटन में मंत्री ने खोला ‘जमीन’ का राज, तो फडणवीस ने ऐसे रोका! Video Viral
नवी मुंबई: सिडको का लैंड माफिया पर बड़ा प्रहार, कामोठे और खारघर में 6600 वर्ग मीटर जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
धारावीची एक इंचही जागा अदानीला देणार नाही! अपात्र झोपडीधारकांना ही मुंबईतच घर देणारा धारावी पुनर्विकास हा एकमेव प्रकल्प असून धारावील एक इंच ही जागा अदानीला देण्यात आलेली नाही. धारावीतील जागा अदानीला दिली असा कांगावा करणा-यांना हे माहित नाही काय, धारावीतल्या या सगळ्या जागेची… pic.twitter.com/0VRqtU4UHE — Adv. Ashish Shelar – ॲड. आशिष शेलार (@ShelarAshish) March 21, 2025
सरकार को मिलेगी 20 फीसदी लाभ
मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि डीआरपीपीएल कंपनी पुनर्विकास ठेकेदार के रूप में कार्य कर रही है। इसलिए ठेकेदार को निविदा की शर्तों के अनुसार जो लाभ मिलेगा, उसमें से 20 प्रतिशत लाभ राज्य सरकार को मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि धारावी की लगभग 50% भूमि मनपा के स्वामित्व की है, जबकि कुछ राज्य सरकार और केंद्र सरकार के स्वामित्व की भी है। जिसकी भूमि झुग्गी पुनर्विकास के लिए इस्तेमाल की जाती है, उस भूमि के मालिक को रेडी रेकनर मूल्य के हिसाब से 25% रकम मिलती है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इस नियम के अनुसार, मुंबई मनपा सहित सरकार से संबंधित जिन प्राधिकरणों की जमीन है, उन्हें 25 प्रतिशत मिलेगा। इसके अलावा, पात्र झुग्गीवासियों को धारावी में मकान मिलेंगे, जबकि अपात्र झुग्गीवासियों को मुंबई में ही मकान मिलेंगे। मंत्री शेलार ने यह भी कहा कि सरकार ने मुंबई में रेलवे झोपड़पट्टियों के पुनर्वास के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति बनाई है और इसकी बैठकें हो चुकी हैं। समन्वय के लिए केंद्र सरकार के साथ पत्राचार और बैठकें की जा रही हैं।
Dharavi land not given to adani minister ashish shelar made statement in assembly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Lakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMबेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PMवीडियो गैलरी

इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM














