‘भाई-भाई’ कहकर गिड़गिड़ाता रहा अश्विन, पर आशिक खान ने नहीं छोड़ा; रूह कंपा देने वाला वीडियो आया सामने
Ashwin Nadar Ashiq Khan Video: मुंबई के धारावी में पार्किंग विवाद में अश्विन नादर की उसके दोस्त आशिक खान ने बेरहमी से हत्या कर दी। घटना का विचलित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
- Written By: अनिल सिंह
Dharavi Murder Ashwin Nadar Ashiq Khan (फोटो क्रेडिट-X)
Dharavi Murder Ashwin Nadar Ashiq Khan: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के धारावी इलाके से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है। यहाँ महज स्कूटर पार्किंग को लेकर हुए एक मामूली विवाद ने इतना खूनी मोड़ लिया कि एक युवक ने अपने ही 22 वर्षीय दोस्त अश्विन नादर की सरेआम पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस पूरी वारदात का एक बेहद विचलित करने वाला वीडियो भी सामने आया है, जो कानून-व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं पर बड़े सवाल खड़े करता है।
पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक खान को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उसे 24 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 16 मार्च की है जब पार्किंग स्थल पर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हुई थी।
One more Hindu Killed. Ashiq Khan beat 22-year-old Ashwin Nadar to death over a parking dispute in Mumbai. Ashwin succumbed to injuries in hospital. cc @Dev_Fadnavis @NidhiKamdarMH pic.twitter.com/olbvzz2iYA — Oxomiya Jiyori 🇮🇳 (@SouleFacts) March 21, 2026
सम्बंधित ख़बरें
लोकतंत्र न कभी मरेगा, न हारेगा क्योंकि देश की जनता जीवित है, चुनाव परिणामों पर संजय राउत का बड़ा बयान
भारतीय रेलवे की नई क्रांति, देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन का सफल ट्रायल, जानें खासियतें
भारतीय बाजार घूमने निकली अमेरिकी महिला, गर्मी, मोलभाव और पनीर पकौड़े का अनुभव हुआ वायरल
मध्य रेल की बड़ी उपलब्धि, इगतपुरी गुड्स शेड से पहली बार ऑटोमोबाइल लोडिंग शुरू
गले में रस्सी डालकर घसीटा और बरसाए कोड़े
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी आशिक खान ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उसने अश्विन के गले में रस्सी (हंटर) डालकर उसे जमीन पर घसीटा और उस पर बेरहमी से कोड़े बरसाए। अश्विन सिर से पैर तक खून से लथपथ था और लगातार हाथ जोड़कर ‘भाई-भाई’ कहकर जान बख्शने की भीख मांग रहा था, लेकिन आशिक का दिल नहीं पसीजा।
ये भी पढ़ें- अशोक खरात मामला: वारिस पठान ने उठाया सवाल, कहा- ‘वीडियो में दिख रहे प्रभावशाली चेहरों की हो जांच’
हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद कुछ अन्य लोग उसे रोकने के बजाय आशिक का साथ दे रहे थे। गंभीर रूप से घायल अश्विन को आनन-फानन में सायन अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भीड़ बनी रही मूकदर्शक, छिपकर बनाया गया वीडियो
इस जघन्य हत्याकांड का वीडियो किसी ने ऊंचाई से छिपकर बनाया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि जब कुछ राहगीर वहाँ रुकने की कोशिश करते हैं, तो आरोपी के साथ मौजूद भीड़ उन्हें ‘यहाँ क्या देख रहे हो, चलते बनो’ कहकर वहां से भगा देती है। अश्विन जमीन पर गिरा तड़पता रहा, लेकिन किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई।
मुंबई पुलिस अब इस वीडियो के आधार पर उन अन्य लोगों की भी पहचान करने में जुटी है जो इस अपराध में आशिक खान के मददगार बने हुए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक सोची-समझी क्रूरता का मामला है और वे सुनिश्चित करेंगे कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले।
