भारतीय बाजार घूमने निकली अमेरिकी महिला, गर्मी, मोलभाव और पनीर पकौड़े का अनुभव हुआ वायरल
American Woman in Indian market : भारत में रह रही एक अमेरिकी महिला ने भारतीय बाजार में खरीदारी का अपना अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Foreigner Indian Market Shopping Video : भारत में रहने वाली एक अमेरिकी महिला का भारतीय बाजार घूमने का अनुभव सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर iamkatiesharma नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में महिला ने स्थानीय बाजार की चहल-पहल, भीड़, गर्मी और खरीदारी का मजेदार अनुभव दिखाया।
वीडियो की शुरुआत में वह कहती हैं कि बाहर 40 डिग्री तापमान है, चलो खरीदारी करने चलते हैं। इसके बाद वह बाजार की गलियों में घूमती नजर आती हैं, जहां ट्रैफिक, दुकानों की भीड़ और रंग-बिरंगा माहौल साफ दिखाई देता है।
अमेरिकी महिला ने भारतीय बाजार घूमने का अनुभव बताया
वीडियो में महिला बताती हैं कि उन्होंने 800 रुपये में दो तौलिए खरीदे, लेकिन उन्हें लगा कि शायद उन्होंने ज्यादा कीमत दे दी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि पता नहीं सही दाम मिला या नहीं, लेकिन कोशिश तो की। इसके बाद उन्होंने बाजार में मसालों, मिट्टी के गिलास और अलग-अलग दुकानों को दिखाया।
काफी देर घूमने के बाद उन्होंने पनीर पकौड़ा खाया, जिसकी कीमत 90 रुपये थी। उन्होंने इसे बेहद स्वादिष्ट बताया। पोस्ट के कैप्शन में महिला ने भारतीय बाजारों की तुलना अमेरिकी स्टोर्स से करते हुए कहा कि भारत के बाजार ऊर्जा, रंग, खुशबू और आवाजों से भरे होते हैं, जबकि अमेरिका के स्टोर ज्यादा शांत और व्यवस्थित होते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : रायपुर में पक्षियों के लिए नेक पहल, मुफ्त दाना-पानी बांटकर लोगों ने जीता दिल, वीडियो वायरल
लोगों को खूब पसंद आया अमेरिकी महिला का वीडियो
वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा कि भारतीय बाजार सिर्फ खरीदारी की जगह नहीं बल्कि एक एहसास हैं। दूसरे ने कहा कि गर्मियों में बाजार घूमने का असली अनुभव मिल गया।
कई लोगों ने मोलभाव को एक कला बताया, जिसे सीखने में समय लगता है। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि 800 रुपये में दो तौलिए खरीदना पर्यटक रेट जैसा लग रहा है। कुल मिलाकर यह वायरल वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
