‘आत्मचिंतन करो’, बिहार में कांग्रेस की हार के बाद देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी को दी सलाह
Devendra Fadnavis Statement: बिहार चुनाव नतीजों पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी को आत्मचिंतन की सलाह दी। कहा कि जब तक सुधार नहीं करेंगे, हारते रहेंगे।
- Written By: आकाश मसने
देवेंद्र फडणवीस व राहुल गांधी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Devendra Fadnavis On Rahul Gandhi: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली बंपर जीत पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा पलटवार किया है। फडणवीस ने राहुल गांधी को सलाह दी है कि अगर वह हार का आत्मचिंतन नहीं करेंगे तो वे हर बार असफल ही होंगे। यह बयान तब आया जब राहुल गांधी ने दावा किया कि चुनावी परिणाम चौंकाने वाले हैं क्योंकि चुनाव शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।
बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट लिखकर चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाए थे। राहुल गांधी ने बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिन्होंने महागठबंधन पर विश्वास जताया था। उन्होंने परिणाम को चौंकाने वाला बताते हुए लिखा कि वे एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और ‘इंडी’ गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
आज सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, केरल में लगेगा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
खजुराहो को केंद्र की बड़ी सौगात, बनेगा 50 बेड का आधुनिक आयुष वेलनेस सेंटर, स्किल डेवलपमेंट संस्थान को भी मंजूर
Uttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
लाडकी बहीन योजना में अपात्र घोषित 70 लाख महिलाओं को मिला आखिरी मौका; दोबारा जमा कर सकेंगी दस्तावेज
सीएम फडणवीस का तीखा पलटवार
राहुल गांधी के इस पोस्ट पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तुरंत जवाब दिया। सीएम फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी जब तक आत्म-परीक्षण नहीं करेंगे, तब तक मिट्टी-पलीद करते ही रहेंगे।
फडणवीस ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व के विश्वास की ‘प्रचंड जीत’ बताया। उन्होंने बिहार को इस जनादेश के लिए बधाई और धन्यवाद दिया, और कहा कि बिहार आगे भी सकारात्मक रूप से विकसित और समृद्ध होगा।
जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर दिया जनादेश
मीडिया से बात करते हुए सीएम फडणवीस ने सबसे पहले एनडीए को बधाई दी और कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने जिस तरह से चुनाव प्रचार को आकार दिया, यह जीत उसी की बदौलत है।
यह भी पढ़ें:- 1 करोड़ महिलाओं पर लाडकी बहिन योजना से बाहर होने का खतरा! E-KYC बना बड़ा सिरदर्द
भाजपा नेता फडणवीस ने कहा कि हमें बड़ी जीत मिली है। बिहार में लोगों ने जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर एनडीए को वोट दिया, जो एक बड़ा जनादेश है।
सीएम फडणवीस ने यह भी कहा कि बिहार ने महागठबंधन, खासकर कांग्रेस को एक सबक दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वे संवैधानिक संस्थाओं और दूसरे राज्यों की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का अपमान करते हैं, तो वे उन्हें वोट नहीं देंगे।
फडणवीस ने टिप्पणी की कि कांग्रेस को इतनी कम सीटें पहले कभी नहीं मिलीं। उन्होंने अंत में कहा कि अगर कांग्रेस नहीं सुधरी, तो उनका सफाया हो जाएगा।
